लाइव न्यूज़ :

बायो बबल से खिलाड़ियों पर पड़ रहा है मानसिक दबाव , टी20 विश्व कप से पहले ब्रेक जरूरी : रिजवान

By भाषा | Updated: August 20, 2021 12:05 IST

Open in App

पाकिस्तान के टेस्ट उपकप्तान मोहम्मद रिजवान ने कहा कि बायो बबल में रहने से खिलाड़ियों पर मानसिक दबाव बढ रहा है और आगामी टी20 विश्व कप से पहले उन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से ब्रेक की जरूरत है । रिजवान ने गुरूवार को वर्चुअल सत्र में कहा ,‘‘ हर समय बायो बबल में रहना आसान नहीं है ।हम पिछले एक साल से अधिक समय से काफी क्रिकेट खेल रहे हैं । हमारे लिये यह अच्छा है लेकिन इससे खिलाड़ियों पर मानसिक दबाव बढ रहा है ।’’ उन्होंने कहा कि सीनियर खिलाड़ियों को 17 अक्टूबर से 14 नवंबर तक होने वाले विश्व कप से पहले तरोताजा होने की जरूरत है । पाकिस्तानी टीम के करीबी सूत्रों ने बताया कि मुख्य कोच मिसबाह उल हक और मुख्य चयनकर्ता मोहम्मद वसीम ने कप्तान बाबर आजम, रिजवान, तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी और हसन अली को श्रीलंका में अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे श्रृंखला में आराम देने पर बात की है । पाकिस्तान और अफगानिस्तान बोर्ड इस सप्ताह तीन मैचों की श्रृंखला की तारीखों की घोषणा करने वाले हैं ।ऐसे संकेत हैं कि अफगानिस्तान में तालिबान ने श्रृंखला को मंजूरी दे दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वPakistan-Afghanistan Tension: पाकिस्तान ने काबुल से लेकर कंधार तक की एयरस्ट्राइक, 4 की मौत; तालिबान ने जवाबी कार्रवाई की दी धमकी

क्रिकेटVIDEO: बांग्लादेश से मिली हार के बाद मोहम्मद रिजवान का 'मैं भारत के मैच नहीं देखता' वाला बयान वायरल

विश्वअफगानिस्तान के बगराम वायुसेना अड्डे पर हमला, टीटीए कमांडर कहरमान को पाकिस्तान ने मार गिराया

विश्वजिसे जन्म दिया, वही तबाह कर रहा है!

विश्वअफगान तालिबान और आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके को किया ढेर, पाकिस्तान ने कहा- 400 से अधिक घायल, शहबाज शरीफ से मिले आसिम मुनीर

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!