लाइव न्यूज़ :

बिली जीन किंग कप : अंकिता की हार से भारत फिर से क्षेत्रीय टूर्नामेंट में लौटा

By भाषा | Updated: April 17, 2021 19:17 IST

Open in App

जुर्माला (लातविया), 17 अप्रैल अंकिता रैना शनिवार को चुनौती देने के बावजूद दुनिया की 47वें नंबर की टेनिस खिलाड़ी अनास्तासिया सेवास्तोवा से ‘करो या मरो’ के प्लेऑफ मैच में हार गयी जिससे भारतीय टीम फिर से बिली जीन किंग कप (बीजेकेसी) के एशिया/ओसनिया ग्रुप में लौट गयी।

शुक्रवार को 2017 फ्रेंच ओपन चैम्पियन येलेना ओस्टापेंको के खिलाफ चुनौती पेश करने के बाद भारत की नंबर एक खिलाड़ी अंकिता ने अपने से काफी बेहतरीन सेवास्तोवा को चुनौती दी लेकिन लातवियाई खिलाड़ी ने अपनी टीम को 3-0 से अजेय बढ़त दिला दी।

विश्व रैंकिंग में 174वें नंबर पर काबिज अंकिता पहले उलट एकल मैच में सेवास्तोवा से 0-6 6-7 (5) से हार गयीं जिन्होंने अपनी टीम के अमेरिका के खिलाफ पिछले मुकाबले में महान खिलाड़ी सेरेना विलियम्स को हराया था।

भारत ने इस टूर्नामेंट के इतिहास में पहली बार प्लेऑफ में प्रवेश किया था।

अंकिता शुरूआती सेट आसानी से गंवा बैठी और एक भी अंक नहीं जुटा सकीं। दूसरे सेट में 5-2 के स्कोर पर उन्हें दो सेट प्वाइंट मिले लेकिन वह इन्हें तब्दील नहीं कर सकी। इन मौकों को गंवाने के बाद सेवास्तोवा ने लगातार चार गेम जीतकर भारत की उम्मीदों को खत्म कर दिया।

अंकिता ने एक मैच प्वाइंट बचाया और इसे टाई ब्रेकर तक ले गयीं लेकिन सेवास्तोवा को अपने अपार अनुभव का फायदा मिला और उन्होंने इस सेट को अपने नाम कर जीत हासिल की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!