लाइव न्यूज़ :

बिजेंदर गोयल इंडियन डेल्फिक काउंसिल के संस्थापक अध्यक्ष नामित

By भाषा | Updated: June 16, 2021 18:17 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 जून झारखंड के पूर्व विशेष प्रतिनिधि एवं केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के पूर्व सलाहकार बिजेंदर गोयल इंडियन डेल्फिक काउंसिल के संस्थापक अध्यक्ष के रूप में नामित किए गए हैं।

उन्हें इंटरनेशनल डेल्फिक काउंसिल ने इंडियन डेल्फिक काउंसिल के संस्थापक अध्यक्ष के रूप में नामित किया।

इंटरनेशनल डेल्फिक काउंसिल गैर लाभ प्राप्त, गैर राजनीतिक एवं एक गैर धार्मिक वैश्विक संगठन है जो डेल्फिक खेलों के माध्यम से विभिन्न कला स्वरूपों और सांस्कृतिक पहचानों से जुड़ी गतिविधियों के जरिए लोगों के बीच सौहार्द को मजबूत करने के लिए काम करता है।

इस संबंध में जारी एक बयान के अनुसार डेल्फिक खेल, कला, संगीत, मिथक, नृत्य, कविता, दर्शन, रंगमंच और खेलों के आयोजन से जुड़ी एक समर्पित और प्राचीन परंपरा हैं। इन खेलों की शुरुआत ओलंपिक खेलों से पूर्व प्राचीन यूनान में एक हजार साल पहले हुई थी।

गोयल ने कहा, ‘‘मैं सभी कला श्रेणियों को बढ़ावा देकर इस आंदोलन को प्रत्येक कलाकार, कला प्रेमी, भारत में विभिन्न हितधारकों और सरकारी इकाइयों तक ले जाना चाहता हूं।’’

उन्होंने बयान में कहा, ‘‘इसमें प्रत्येक राज्य, केंद्रशासित प्रदेश और प्रत्येक आयु समूह शामिल होगा। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर डेल्फिक खेलों के अलावा, इंडियन डेल्फिक काउंसिल भारत में अनेक उत्सवों और कार्यक्रमों का आयोजन करेगी।’’

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन परिषद, एसोचैम अध्यक्ष गोयल भारत में भूकंप स्थल पूर्व चेतावनी प्रौद्योगिकी लाने के लिए जाने जाते हैं। वह मणिपुर स्थित वीर टिकेंदरजीत विश्वविद्यालय की संचालन परिषद के भी सदस्य हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!