लाइव न्यूज़ :

बड़े सितारे पवेलियन लौटे, पंत ने संभाला मोर्चा

By भाषा | Updated: June 23, 2021 17:39 IST

Open in App

साउथम्पटन, 23 जून भारत के चोटी के बल्लेबाजों के जल्दी पवेलियन लौटने के बाद ऋषभ पंत अपने नैसर्गिक अंदाज में बल्लेबाजी की जिससे भारत ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल के छठे और आखिरी दिन बुधवार को यहां लंच तक पांच तक विकेट पर 130 रन बनाये।

भारत को अभी 98 रन की बढ़त मिली है जबकि बाकी बचे दो सत्र में अधिकतम 73 ओवर किये जा सकते हैं। बारिश के कारण इस मैच में पहले और चौथे दिन एक भी गेंद नहीं डाली जा सकी थी जिससे यह मैच सुरक्षित दिन (छठा दिन) तक खींचना पड़ा।

भारतीय टीम अब दूसरे सत्र में कम से कम एक घंटे बल्लेबाजी करके न्यूजीलैंड को 150 रन से अधिक का लक्ष्य देने की कोशिश करेगी जो कि तीन घंटे के समय में हासिल करना मुश्किल होगा।

भारत का दारोमदार पंत पर टिका है जो अभी 48 गेंदों पर 28 रन बनाकर खेल रहे हैं। उनके साथ दूसरे छोर पर रविंद्र जडेजा ने 20 गेंदों पर 12 रन बनाये हैं। पंत ने एक छोर संभाले रखा लेकिन इस बीच कुछ अवसरों पर वह बड़े शॉट खेलने के प्रयास में चूक भी गये।

भारत ने सुबह दो विकेट पर 64 रन से आगे खेलना शुरू किया लेकिन कप्तान विराट कोहली (29 गेंदों पर 13 रन) और चेतेश्वर पुजारा (80 गेंदों पर 15 रन) ने रक्षात्मक रवैया अपनाया। काइल जैमीसन (21 रन देकर दो विकेट) ने हालांकि इन दोनों को देर तक नहीं टिकने दिया।

जैमीसन की ऑफ स्टंप से बाहर जाती अतिरिक्त उछाल वाली गेंद पर भारतीय कप्तान ने विकेटकीपर बी जे वाटलिंग को आसान कैच थमाया।

पुजारा फिर से यह तय करके क्रीज पर उतरे थे कि उन्हें रन नहीं बनाने हैं। उन्होंने रन बनाने के इरादे भी नहीं दिखाये। दबाव भी था और ऐसे में जैमीसन की कोण लेती गेंद से पुजारा अपना बल्ला हटाना चाहते थे लेकिन वह ऐसा नहीं कर पाये और रोस टेलर को आसान कैच दे बैठे।

भारत का स्कोर चार विकेट पर 72 रन हो गया। उसकी बढ़त केवल 40 रन की थी। उप कप्तान अंजिक्य रहाणे (40 गेंदों पर 15 रन) ने पंत के साथ 37 रन जोड़े। इसमें बायें हाथ के बल्लेबाज पंत का योगदान अधिक रहा।

रहाणे ने इसके बाद ट्रेंट बोल्ट (37 रन देकर एक विकेट) की गेंद को फ्लिक करने के प्रयास में विकेट के पीछे कैच दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीSamay Raina Net Worth: कॉमेडियन का लगभग ₹200 करोड़ का साम्राज्य स्टैंड-अप्स, चेस स्ट्रीम्स, ब्रांड डील्स और अन्य चीज़ों पर आधारित

क्रिकेटबाबर आज़म ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, T20 में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज, कोहली तीसरे पर

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!