लाइव न्यूज़ :

भूटिया, अंजू बॉबी जॉर्ज को मिशन ओलंपिक सेल में शामिल किया गया

By भाषा | Updated: December 2, 2021 15:47 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो दिसंबर दिग्गज फुटबॉल खिलाड़ी बाईचुंग भूटिया और लंबी कूद की स्टार एथलीट अंजू बॉबी जॉर्ज उन पूर्व खिलाड़ियों में से हैं जिन्हें 2024 पेरिस ओलंपिक को देखते हुए गुरुवार को मिशन ओलंपिक सेल (एमओसी) में शामिल किया गया।

भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) ने एमओसी का गठन किया है जिससे कि टारगेट ओलंपिक पोडियम योजना (टॉप्स) के तहत वित्तीय सहायता के लिए खिलाड़ियों का चयन किया जा सके।

एमओसी इसके अलावा टॉप्स सहायता पाने वाले खिलाड़ियों, कोच, ट्रेनिंग संस्थानों के चयन, उन्हें बाहर करने और बरकरार रखने पर भी काम करता है।

एमओसी में जिन नए सदस्यों को शामिल किया गया है उनमें राष्ट्रीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान सरदार सिंह और वीरेन रासकिन्हा, दिग्गज निशानेबाज अंजलि भागवत, बैडमिंटन खिलाड़ी तृप्ति मुरगुंडे और टेबल टेनिस खिलाड़ी मोनाली शामिल हैं।

खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने ट्वीट किया, ‘‘मुझे पूर्व खिलाड़ियों बाईचुंग भूटिया (फुटबॉल), अंजू बॉबी जॉर्ज (एथलेटिक्स), सरदार सिंह (हॉकी), अंजलि भागवत (निशानेबाजी), वीरेन रासकिन्हा (हॉकी), मोनाली (टेबल टेनिस) और तृप्ति मुरगुंडे (बैडमिंटन) को नए एमओसी सदस्यों के रूप में नियुक्त करने की खुशी है। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम पेरिस ओलंपिक 2024 के लिए भारत की तैयारी को मजबूत करेंगे। सात और शीर्ष अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों की मिशन ओलंपिक सेल में नियुक्ति की घोषणा और उनका स्वागत करते हुए खुशी है। ’’

भारतीय दल ने तोक्यो ओलंपिक में एथलेटिक्स में ऐतिहासिक स्वर्ण पदक सहित रिकॉर्ड सात पदक जीते थे। इसके बाद जापान की राजधानी में पैरालंपिक में भी भारत के पैरा खिलाड़ियों ने रिकॉर्ड तोड़ पदक जीते थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!