लाइव न्यूज़ :

बेंगलुरु एफसी ने नये कोच के साथ एएफसी कप की तैयारी शुरू की

By भाषा | Updated: March 12, 2021 17:38 IST

Open in App

बेंगलुरू, 12 मार्च इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) में खराब सत्र के बाद बेंगलुरु एफसी ने नये कोच मार्को पेजाइउली की देख-रेख में शुक्रवार को यहां एशियाई फुटबॉल परिसंघ (एएफसी) कप के अपने अभियान के लिए तैयारियां शुरू कर दी।

टीम के खिलाड़ियों ने आईएसएल का अभियान खत्म होने के बाद थोड़ा विश्राम किया और अब शिविर में लौट आये है।

पेजाइउली ने कहा, ‘‘ यह टीम के साथ मेरा पहला अभ्यास सत्र है। यह अच्छा था। यह अभ्यास की एक अलग शैली है और मुझे लगा कि टीम इसका लुत्फ उठायेगी और उन्होंने ऐसा किया। पहले क्षण से उन्होंने एक सौ प्रतिशत दिया और यही मुझे उनसे उम्मीद है।’’

इस सत्र में 22 खिलाड़ियों ने भाग लिया जबकि कप्तान सुनील छेत्री कोविड-19 की चपेट में आने के कारण इससे दूर रहे।

टीम को एएफसी कप के शुरूआती चरण का अपना पहला मुकाबला 14 अप्रैल को गोवा में खेलना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 विवाद: ललित मोदी का बड़ा आरोप, RR बनाम RCB मैच में 'एंटी-करप्शन' प्रोटोकॉल की उड़ी धज्जियाँ

भारतमहिला आरक्षण अधिनियमः 3 लाइन व्हिप?, लोकसभा-राज्यसभा के सभी भाजपा सदस्य 16 से 18 अप्रैल तक संसद में रहे?

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Health: दिल का दौरा पड़ा और फेफड़े में समस्या?, आशा भोसले की हालत नाजुक, पीएम मोदी ने एक्स पर किया पोस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीगः 61 पर 0 और 76 पर 4?, 4.6 से 7.6 ओवर में गिरे 4 विकेट?, वेणुगोपाल राव ने कहा-केएल राहुल, पथुम निसांका, अक्षर पटेल और समीर रिजवी?

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!