लाइव न्यूज़ :

बेंगलुरु एफसी ने कोच कार्लोस कुआड्रॉर्ट को हटाया

By भाषा | Updated: January 6, 2021 20:41 IST

Open in App

बेंगलुरु, छह जनवरी बेंगलुरु एफसी ने इंडियन सुपर लीग के मौजूदा सत्र में लगातार खराब प्रदर्शन के बाद बुधवार को टीम के मुख्य कोच कार्लेस कुआड्रॉर्ट से करार खत्म कर दिया।

इस पूर्व चैम्पियन टीम को लगातार तीन हार का सामना करना पड़ा जिसमें मंगलवार को मुंबई एफसी से मिली 1-3 की शिकस्त भी शामिल है। इस हार के बाद टीम नौ मैचों में तीन जीत और इतने ही ड्रा तथा हार से 12 अंकों के साथ तालिका में पांचवें स्थान पर है। वह मुंबई से 10 अंक पीछे है।

क्लब से जारी बयान में कहा गया कि कुआड्रॉर्ट ‘आपसी सहमति’ से साथ छोड़ रहे हैं।

क्लब के निदेशक पार्थ जिंदल ने बयान में कहा, ‘‘ प्रबंधन के साथ गहन विचार-विमर्श के बाद, हमें लगा है कि क्लब को एक नई दिशा में जाने की आवश्यकता है। ऐसी दिशा जिसमें बेंगलुरु एफसी का जज्बा और सिद्धांत दिखे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ हमने अतीत में कार्लोस के साथ सफलता का लुत्फ उठाया है लेकिन हमने महसूस किया कि इस सत्र में हम सही जज्बे को नहीं दिखा पाये जिससे हम इस निर्णय पर पहुंचे।’’

कुआडॉर्ट का क्लब के साथ यह पांचवां सत्र था। वह दो सत्र में मुख्य कोच एल्बर्ट रोका के सहायक थे और फिर खुद मुख्य कोच बने। उनके हटने के बाद नौशाद मूसा टीम के अंतरिम कोच की भूमिका निभाएंगे।

कुआड्रॉट ने कहा, ‘‘मुझे मुख्य कोच के तौर पर मौका देने के लिए मैं क्लब की सराहना करता हूं। यह एक ऐसा संबंध रहा है, जहां मेरे साथ वास्तव में अच्छा व्यवहार किया गया है। यह क्लब मुझे हमेशा याद रहेगा। मैं क्लब को मौजूदा सत्र और उसके बाद के लिए शुभकामनाएं देता हूं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

क्रिकेट300 का स्ट्राइक रेट, 8 चौके, 7 छक्के, 26 गेंद और 78 रन?, विराट कोहली की टीम पर टूटे वैभव, 15 वर्ष के इस लड़के ने हेजलवुड-भुवनेश्वर को किया धुआं-धुआं

क्राइम अलर्टतेल में खेलः देशभर में गैस की कालाबजारी के बीच हाइवे पर पेट्रोल-डीजल की चोरी?

पूजा पाठPanchang 11 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 11 April 2026: आज वृषभ समेत इन 4 राशिवालों के लिए रहेगा शनि भारी, अचानक आ सकती है बड़ी परेशानी

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!