लाइव न्यूज़ :

बेन स्टोक्स हाथ में फ्रैक्चर की आशंका से आईपीएल से बाहर: ब्रिटिश मीडिया रिपोर्ट

By भाषा | Updated: April 13, 2021 22:34 IST

Open in App

लंदन/मुंबई, 13 अप्रैल इंग्लैंड के हरफनमौला खिलाड़ी बेन स्टोक्स का इस सत्र का आईपीएल अभियान शायद खत्म हो गया क्योंकि ब्रिटिश मीडिया में एक रिपोर्ट के अनुसार, पंजाब किंग्स के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स के पहले मैच में उनके हाथ में फैक्चर होने की आशंका है।

स्टोक्स की फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स ने हालंकि इस बारे में अभी कुछ नहीं बताया है।

ब्रिटिश अखबार ‘इंडिपेंडेंट’ के मुताबिक, स्टोक्स ने वेस्टइंडीज के आक्रामक बल्लेबाज क्रिस गेल के कैच को लपकने के लिए डाइव लगाते हुए अपने बायें हाथ में फ्रैक्चर कर लिया है।

अखबार की खबर के मुताबिक, ‘‘ मैच में इससे पहले कैच का एक मौका गंवाने के बाद, स्टोक्स ने लांग ऑन से दौड़ लगाते हुए डाइव लगा कर वेस्टइंडीज के बल्लेबाज को चलता किया। इसके बाद टीम के साथी खिलाड़ियों के साथ जश्न मनाते हुए उन्हें असहजता महसूस हुई।’’

चोट के कारण ही स्टोक्स ने सिर्फ एक ओवर की गेंदबाजी की।

अखबार ने लिखा, ‘‘ द इंडिपेंडेंट को पता चला है कि स्टोक्स एक सप्ताह बाहर रहेंगे। चोट के प्रबंधन को लेकर ईसीबी और रॉयल्स के बीच बातचीत शुरू हो चुकी है। गुरूवार को उनका एक्स-रे होगा जिससे उनकी चोट की गंभीरता का पता चलेगा और ईसीबी उनके ठीक होने की योजना बनायेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनोएडा में प्रदर्शन तेज, फैक्ट्री में कामकाज ठप?, वाहनों और संपत्ति में तोड़फोड़, हाई अलर्ट पर दिल्ली पुलिस, वीडियो

भारत16 से 18 अप्रैल तक संसद में रहिए उपस्थित, कांग्रेस, जदयू और एलजेपी (रामविलास) ने जारी किया व्हिप

भारत400 स्टूडेंट्स को बांटे 1 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि, एलिट और क्लैट में अच्छी रैंक लाकर नाम रोशन करने वाले स्टूडेंट्स सम्मानित

भारतकौन हैं मानस रंजन मंगराज?, सस्मित पात्रा की जगह होंगे राज्यसभा में बीजेडी संसदीय दल नेता, उपनेता और मुख्य सचेतक सुलता देव, नवीन पटनायक ने किया बदलाव?

कारोबारदिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवेः 6.5 की बजाय 2.5 घंटे में पहुंचे?, लागत 12,000 से 13,000 करोड़ रुपये, 340 मीटर लंबी काली सुरंग, जानिए 5 मुख्य बातें

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!