लाइव न्यूज़ :

बायर्न म्यूनिख जीता पर लेवानदोवस्की 19 मैच के बाद गोल करने में नाकाम

By भाषा | Updated: September 25, 2021 11:38 IST

Open in App

बर्लिन, 25 सितंबर (एपी) बायर्न म्यूनिख ने बुंदेसलीग फुटबॉल टूर्नामेंट में शुक्रवार को अंतिम स्थान पर चल रहे ग्रुथर फुर्थ को 3-1 से हराया।

पोलैंड के स्टार रॉबर्ट लेवानदोवस्की का हालांकि इस मुकाबले के दौरान बायर्न की ओर से रिकॉर्ड लगातार 19 मैचों में गोल करने का सिलसिला भी थम गया।

लेवानदोवस्की का शॉट 40वें मिनट में क्रॉस बार से टकरा दिया जिससे वह लगातार 16 बुंदेसलीगा मैचों में गोल करने के गर्ड म्यूलर के रिकॉर्ड की बराबरी करने से भी चूक गए।

लेवानदोवस्की के 19 मैचों में लीग कप और चैंपियन्स लीग के मैच भी शामिल हैं। वह 15 फरवरी को आर्मेनिया बेलफेल्ड के खिलाफ ड्रॉ मुकाबले से टीम के हर मैच में गोल कर रहे थे।

बायर्न म्यूनिख की ओर से थॉमस म्यूलर (10वें मिनट) और जोशुआ किमिच (31वें मिनट) ने गोल दागे जबकि सबेस्टियन ग्रिसबेक (68वें मिनट) ने आत्मघाती गोल किया।

फुर्थ की ओर से एकमात्र गोल सेड्रिक इटेन ने 87वें मिनट में किया। फुर्थ की टीम शीर्ष बुंदेसलीगा में जगह बनाने के बाद अपने शुरुआती पांच मुकाबले जीतने में नाकाम रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतएनसीसी ने मॉरीशस प्रतिनिधिमंडल को किया प्रभावित, कैडेट की घुड़सवारी से लेकर नेतृत्व क्षमता के कायल हुआ प्रतिनिधिमंडल

भारतBJP में विलय के बाद पहले हमले में, राघव चड्ढा ने 'शीश महल 2' को लेकर केजरीवाल को लिया आड़े हाथों

क्राइम अलर्ट'मैंने कांड कर दिया': IRS अधिकारी की बेटी की हत्या के बाद हत्यारे ने चचेरे भाई को किया फोन

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिसकर्मी भी शामिल हैं अपहरण और फिरौती के मामलों में, दो पदाधिकारियों समेत चार कर्मियों को किया गया गिरफ्तार, आरोपियों के पास से डेढ़ लाख रुपये की फिरौती राशि भी बरामद

बॉलीवुड चुस्कीबॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद ने मोकामा से जदयू के बाहुबली विधायक अनंत सिंह को दिया मुंबई आने का न्योता, वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल, WATCH

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!