लाइव न्यूज़ :

बायर्न म्यूनिख ने यूनियन बर्लिन को 5-2 से हराया

By भाषा | Updated: October 31, 2021 10:28 IST

Open in App

म्यूनिख, 31 अक्टूबर (एपी) रॉबर्ट लेवानदोवस्की के दो गोल की मदद से बायर्न म्यूनिख ने बुंदेसलीगा फुटबॉल टूर्नामेंट में यूनियन बर्लिन को 5-2 से हराया।

बायर्न म्यूनिख की टीम ने इस तरह बोरुसिया मोनशेंग्लाबाख के खिलाफ 0-5 की हार से भी उबरने में सफल रही।

लेवानदोवस्की ने 15वें मिनट में पेनल्टी पर गोल दागने के बाद 23वें मिनट में फ्री किक पर गोल करके बायर्न को 2-0 की बढ़त दिलाई। लेरॉय सेन (34वें मिनट), किंग्सले कोमान (60वें मिनट) और थॉमस म्यूलर (79वें मिनट) ने भी बायर्न की ओर से गोल दागे।

यूनियन बर्लिन की ओर से निको गिबेलमैन (43वें मिनट) और जूलियन रायरसन (65वें मिनट) ने गोल किए।

इस हार के साथ यूनियन बर्लिन का बुंदेसलीगा के लगातार 21 घरेलू मैचों में अजेय अभियान भी थम गया।

बुंदेसलीगा के नौ मैचों में आठवीं जीत के साथ बायर्न की टीम ने अंक तालिका के शीर्ष पर बोरुसिया डोर्टमंड पर एक अंक की बढ़त बना ली है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतराजद के तेजस्वी यादव ने छात्र राजद का किया नया नामकरण, नए संगठन ‘सोशलिस्ट स्टूडेंट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया’ के गठन की घोषणा की

क्राइम अलर्टबेंगलुरु के छात्रों ने ऐशो-आराम की ज़िंदगी के लिए नकली बंदूक से सहपाठी का किया अपहरण, 50,000 रुपये की मांगी फिरौती

भारतसुप्रीम कोर्ट के जज ने युवा वकीलों को रविवार को भी काम करने की सलाह दी

भारतबिहार में अपने निर्णयों के लिए याद किए जाएंगे नीतीश कुमार, नई सरकार के लिए जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने की होगी बड़ी चुनौती

भारतबिहार के मुख्यमंत्री की घोषणा कल, 15 अप्रैल को शपथ ग्रहण समारोह, सीएम की रेस में सबसे आगे यह चेहरा

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!