लाइव न्यूज़ :

बार्सिलोना, युवेंटस और रीयाल ने कहा, यूएफा का दबाव सहन नहीं करेंगे

By भाषा | Updated: May 27, 2021 14:44 IST

Open in App

मैड्रिड, 27 मई (एपी) बार्सिलोना, रीयाल मैड्रिड और युवेंटस ने यूरोपीय सुपर लीग शुरू करने के प्रयासों के लिये उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू करने पर यूएफा की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि वे यूरोपीय फुटबॉल की सर्वोच्च संस्था के दबाव में नहीं आएंगे।

इन तीनों क्लबों ने यूरोपीय फुटबॉल को नया स्वरूप देने के अपने प्रयासों का बचाव करते हुए कहा कि बड़े सुधार नहीं होने के कारण यह खेल अपरिहार्य पतन की ओर अग्रसर है।

यूरोप के 12 क्लबों ने सुपर लीग शुरू करने का प्रयास किया था लेकिन बाकी नौ क्लब इससे हट गये। बार्सिलोना, रीयाल मैड्रिड और युवेंटस अब भी इस परियोजना से हटने को तैयार नहीं हैं जिसके बाद यूएफा ने सोमवार को उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू कर दी।

इसके कारण इन क्लबों को चैंपियन्स लीग से बाहर किया जा सकता है। तीनों क्लब यूरोप की इस शीर्ष प्रतियोगिता के लिये पहले ही क्वालीफाई कर चुके हैं।

इन तीनों क्लबों ने संयुक्त बयान जारी करके कहा, ''बार्सिलोना, युवेंटस और रीयाल मैड्रिड सभी एक शताब्दी से भी अधिक पुराने क्लब हैं। वे किसी तरह की जबर्दस्ती या असहनीय दबाव को सहन नहीं करेंगे। ये क्लब सम्मानपूर्वक और संवाद के जरिये समाधान निकालने के लिये चर्चा के लिये तैयार हैं जिसकी फुटबॉल को वर्तमान में जरूरत है। ''

उन्होंने कहा, ''खुले संवाद के जरिये फुटबॉल के आधुनिकीरण के तरीकों को तलाशने के बजाय यूएफा हमसे अदालती कार्रवाई वापस लेने की उम्मीद कर रहा है जो यूरोपीय फुटबॉल पर उसके एकाधिकार को लेकर सवाल पैदा करता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

बॉलीवुड चुस्कीSamay Raina Net Worth: कॉमेडियन का लगभग ₹200 करोड़ का साम्राज्य स्टैंड-अप्स, चेस स्ट्रीम्स, ब्रांड डील्स और अन्य चीज़ों पर आधारित

क्रिकेटबाबर आज़म ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, T20 में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज, कोहली तीसरे पर

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!