लाइव न्यूज़ :

मेस्सी के दो गोल से बार्सिलोना ने बिलबाओ को हराया

By भाषा | Updated: January 7, 2021 08:33 IST

Open in App

बार्सिलोना, सात जनवरी (एपी) लियोनेल मेस्सी के दो गोल की मदद से बार्सिलोना ने स्पेनिश फुटबॉल लीग ला लिगा में एथलेटिक बिलबाओ को 3-2 से हराया जबकि एटलेटिको मैड्रिड को तीसरी श्रेणी की टीम ने एक अन्य प्रतियोगिता कोपा डेल रे से बाहर का रास्ता दिखाया।

बिलबाओ को इनाकी विलियम्स ने तीसरे मिनट में ही बढ़त दिला दी थी। बार्सिलोना की तरफ से किशोर खिलाड़ी पेड्रो गोंजालेज ने 14वें मिनट में बराबरी का गोल किया।

इसके बाद मेस्सी ने 38वें और 62वें मिनट में गोल दागकर बार्सिलोना को अंकतालिका में तीसरे स्थान पर पहुंचाया। बार्सिलोना के 17 मैचों में 31 अंक हो गये हैं।

एटलेटिको ला लिगा तालिका में शीर्ष पर है लेकिन कोपा डेल रे प्रतियोगिता में वह तीसरी श्रेणी की टीम कोर्नेलो से 1-0 से हारकर बाहर हो गया। इसका मतलब है कि एटलेटिको को अब ला लिगा के खिताब पर ही अपना ध्यान केंद्रित करना होगा।

एटलेटिको ला लिगा में अभी 15 मैचों में 38 अंक लेकर शीर्ष पर है। उसके बाद रीयाल मैड्रिड (17 मैचों में 36) और बार्सिलोना का नंबर आता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

क्राइम अलर्टवाह रे सीबीआई, न्याय नहीं मिला, दोषियों को फांसी दो?, पटना में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत की जांच को लेकर प्रदर्शन?

क्राइम अलर्टपहले बाल्टी में पानी भरकर सिर डुबोया और फिर 6 वर्षीय बेटे को ज़मीन पर पटककर मार डाला, मां बसीरन महबूब शेख-प्रेमी राम विनायक काजेवाड़ के बीच रोड़ा था

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!