लाइव न्यूज़ :

पापुआ न्यू गिनी के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज करने उतरेगा बांग्लादेश

By भाषा | Updated: October 20, 2021 10:38 IST

Open in App

अल अमेरात (ओमान), 20 अक्टूबर ओमान पर जीत से अपना अभियान पटरी पर लाने वाला बांग्लादेश टी20 विश्व कप के ग्रुप बी के लीग मैच में गुरुवार को यहां पापुआ न्यू गिनी (पीएनजी) के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज करने के उद्देश्य से मैदान पर उतरेगा।

अपने घरेलू मैदानों पर न्यूजीलैंड और आस्ट्रेलिया जैसी टीमों को हराने के कारण बांग्लादेश ने छठे रैंकिंग की टीम के रूप में टूर्नामेंट में प्रवेश किया लेकिन उसे पहले मैच में ही स्कॉटलैंड से छह रन से हार का सामना करना पड़ा।

महमुदुल्लाह की अगुवाई वाली टीम ने मंगलवार की रात को ओमान को 26 रन से हराकर अच्छी वापसी की। बांग्लादेश को सुपर 12 में पहुंचने की अपनी उम्मीदें बरकरार रखने के लिये अब पापुआ न्यू गिनी पर हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी। बांग्लादेश अभी ग्रुप में तीसरे स्थान पर है और उसका नेट रन रेट +0.500 है।

पापुआ न्यू गिनी के खिलाफ जीत से उसे दो महत्वपूर्ण अंक मिलेंगे। उसे इसके अलावा ओमान के खिलाफ स्कॉटलैंड की जीत की दुआ भी करनी होगी। स्कॉटलैंड अपने दोनों मैच जीतकर इस ग्रुप से सुपर 12 में अपनी जगह लगभग सुनिश्चित कर चुका है।

बांग्लादेश के लिये अच्छी खबर है कि उसके कुछ बल्लेबाज फॉर्म में लौट आये हैं। ओमान के खिलाफ सलामी बल्लेबाज मोहम्मद नईम ने 64 रन की मैच विजेता पारी खेली लेकिन उन्हें शीर्ष क्रम में लिट्टन दास से सहयोग की जरूरत है।

मध्यक्रम की नाकामी बांग्लादेश के लिये चिंता का विषय है। ओमान के खिलाफ मेहदी हसन को तीसरे नंबर पर उतारा गया लेकिन वह नहीं चले। कप्तान महमुदुल्लाह, नुरुल हसन और अफीफ हुसैन को भी रन बनाने का बीड़ा उठाना होगा।

बांग्लादेश के लिये आलराउंडर शाकिब अल हसन की भूमिका अहम होगी। उन्होंने पिछले मैच में गेंद और बल्ले से अच्छा प्रदर्शन किया और वह पापुआ न्यू गिनी के लिये सबसे बड़ा खतरा हैं।

मुस्ताफिजुर रहमान की अगुवाई वाले गेंदबाजी आक्रमण ने ओमान के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया। बायें हाथ के इस तेज गेंदबाज ने चार विकेट लिये। ऑफ स्पिनर मेहदी हसन और शाकिब पर बीच के ओवरों में रनों पर अंकुश लगाने की जिम्मेदारी होगी।

तेज गेंदबाज तास्किन अहमद और मोहम्मद सैफुद्दीन को भी सही लेंथ से गेंद करनी होगी। बांग्लादेश के अपने अंतिम एकादश में बदलाव करने की संभावना नहीं है।

महमुदुल्लाह ने स्वीकार किया कि ओमान के खिलाफ जीत के बावजूद टीम को कई क्षेत्रों में सुधार करने की जरूरत है।

उन्होंने कहा, ‘‘हमें कई क्षेत्रों में सुधार करना होगा लेकिन मैं इस जीत से खुश हूं। देश के लिये जीत दर्ज करना महत्वपूर्ण है और उम्मीद है कि इससे हमारे प्रशंसक खुश होंगे।’’

इस बीच असद वला की अगुवाई वाली पापुआ न्यू गिनी की टीम अपने दोनों मैच गंवाने के कारण सुपर 12 की दौड़ से बाहर हो गयी है, लेकिन वे प्रभावशाली प्रदर्शन करके अपने अभियान का अंत करना चाहेंगे।

वला ने पहले मैच में अर्धशतक जमाया था और उन्हें बड़ी पारी खेलने की जरूरत है। अन्य बल्लेबाजों को भी उनका सहयोग देना होगा। बांग्लादेश के अनुभवी बल्लेबाजों पर अंकुश लगाने के लिये पापुआ न्यू गिनी के गेंदबाजों को सही लाइन व लेंथ से गेंदबाजी करनी होगी।

मैच भारतीय समयानुसार दोपहर बाद तीन बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत16 से 18 अप्रैल तक संसद में रहिए उपस्थित, कांग्रेस, जदयू और एलजेपी (रामविलास) ने जारी किया व्हिप

भारत400 स्टूडेंट्स को बांटे 1 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि, एलिट और क्लैट में अच्छी रैंक लाकर नाम रोशन करने वाले स्टूडेंट्स सम्मानित

भारतकौन हैं मानस रंजन मंगराज?, सस्मित पात्रा की जगह होंगे राज्यसभा में बीजेडी संसदीय दल नेता, उपनेता और मुख्य सचेतक सुलता देव, नवीन पटनायक ने किया बदलाव?

कारोबारदिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवेः 6.5 की बजाय 2.5 घंटे में पहुंचे?, लागत 12,000 से 13,000 करोड़ रुपये, 340 मीटर लंबी काली सुरंग, जानिए 5 मुख्य बातें

भारतनोएडा में प्रदर्शन तेज, फैक्ट्री में कामकाज ठप?, वाहनों और संपत्ति में तोड़फोड़, हाई अलर्ट पर दिल्ली पुलिस, वीडियो

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!