लाइव न्यूज़ :

ओलंपिक आयोजन को लेकर विश्वास बढ़ाने के लिए बाक जापान दौरे पर

By भाषा | Updated: November 15, 2020 14:25 IST

Open in App

तोक्यो, 15 नवंबर (एपी) अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के अध्यक्ष थॉमस बाक करोना वायरस के कारण एक साल के लिए ओलंपिक 2020 के निलंबन होने के साढ़े सात महीने बाद सोमवार को पहली बार दो दिवसीय यात्रा पर तोक्यो पहुंच रहे है।

बाक के दौरे से आईओसी और तोक्यो ओलंपिक के आयोजकों के उस दावे को बल मिलेगा जिसमें इस वैश्विक खेल प्रतियोगिता का आयोजन 23 जुलाई 2021 से करने की बात कही गयी है।

बाक इन खेलों को लेकर जापान के नेताओं से मिलेंगे। वह महामारी के कारण नौकरियों और खराब अर्थव्यवस्था से परेशानी का सामना कर रहे लोगों में इसके आयोजन को लेकर विश्वास जगाने की कोशिश करेंगे।

वह इस दौरान जापान के नये प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा से मुलाकात करने से पहले सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को ओलंपिक पुरस्कार देंगे। वह तोक्यो के गवर्नर युरिको कोइके और फिर आयोजन समिति प्रमुख योशीरो मोरी से भी मिलेंगे।

बाक पहले भी कह चुके है कि टीका (वैक्सिन) और रैपिड परीक्षण की बेहतर सुविधा की उपलब्धता से ओलंपिक और क्वालीफाइंग प्रतियोगिता के आयोजन में आसानी होगी।

उन्होंने पिछले सप्ताह स्विट्जरलैंड में आईओसी मुख्यालय में ओलंपिक के आयोजन को रद्द करने की योजना को नकार दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बिहार के लोकल क्रिकेट टूर्नामेंट में IPL जैसे भीड़, तेजी से वायरल हो रहा वीडियो

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

भारतयूपी में उत्पाती बंदरों का होगा एनकाउंटर! प्रधान मुख्य वन संरक्षक सुनील चौधरी ने दिए निर्देश

क्रिकेटRCB vs DC: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में आरसीबी टीम ने क्यों पहनी है 'ग्रीन जर्सी'?

भारतबिहार में सम्राट सरकार 24 अप्रैल को विधानसभा में साबित करेगी बहुमत, बुलाया गया एक दिवसीय विशेष सत्र

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!