लाइव न्यूज़ :

विश्व चैम्पियनशिप से पहले फिर से ट्रायल का अनुरोध कर सकते हैं बजरंग

By भाषा | Updated: August 30, 2021 21:10 IST

Open in App

भारत के स्टार पहलवान बजरंग पूनिया ने सोमवार को कहा कि चोट से उबरने पर वह विश्व चैम्पियनशिप से पहले अपने वर्ग में फिर से ट्रायल का अनुरोध कर सकते हैं । उन्होंने कहा कि तोक्यो ओलंपिक से पहले उनके घुटने में ही चोट नहीं लगी बल्कि उनकी मांसपेशी में भी खिंचाव आ गया था । बजरंग ने तोक्यो ओलंपिक में 65 किलो फ्रीस्टाइल वर्ग में कांस्य पदक जीता था । उन्होंने कहा ,‘‘ घुटने की चोट के 15 दिन बाद मेरे बायें पैर की मांसपेशी में भी खिंचाव आ गया था लेकिन मैंने चुप रहकर चोट के साथ ही खेलने का फैसला किया ।’’ उन्होंने कहा ,‘‘ मैं फिटनेस हासिल करने की दिशा में हूं और लगता है कि विश्व चैम्पियनशिप से पहले फिट हो जाऊंगा । अगर ऐसा हुआ तो महासंघ से अनुरोध करूंगा कि मुझे फिर से ट्रायल का मौका मिले ।’’ भारतीय कुश्ती महासंघ विश्व चैम्पियनशिप के ट्रायल मंगलवार को आयोजित कर रहा है । विश्व चैम्पियनशिप नॉर्वे के ओस्लो में दो से 10 अक्टूबर तक खेली जायेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वJapan election: निचले सदन की 465 सीट, सनाए ताकाइची के नेतृत्व वाला सत्तारूढ़ गठबंधन को 274 सीटें?, पीएम मोदी ने दी बधाई

ज़रा हटकेVIDEO: जापानी महिलाओं ने पीएम मोदी को सुनाया 'पधारो म्हारे देश', राजस्थानी गीत गाकर किया स्वागत, देखें वायरल वीडियो

भारतVIDEO: 'मोदीजी हमारे लिए पिता समान हैं, उनके संबंधों के कारण हम जापान में सुरक्षित हैं': टोक्यो में भारतीय भावुक होकर बोले

भारतइस वजह से  डायमंड लीग फाइनल हारे नीरज चोपड़ा, कहा- 21 दिन बाद विश्व चैम्पियनशिप, दिखाएंगे जलवा

विश्वजापान में लगातार आठवें साल गिरी जन्मदर, घटती जनसंख्या बनी चिंता की बड़ी वजह

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!