लाइव न्यूज़ :

बजरंग ने मास्को में अभ्यास शुरू किया

By भाषा | Updated: December 27, 2021 18:37 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 दिसंबर तोक्यो ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता पहलवान बजरंग पूनिया सत्र से पहले 26 दिन के अभ्यास शिविर के लिये सोमवार को मास्को पहुंच गये हैं जहां वह 21 जनवरी तक तैयारियां करेंगे।

तोक्यो ओलंपिक के बाद बजरंग पहली बार अभ्यास शिविर में भाग ले रहे हैं।

बजरंग ने रूस से जारी बयान में कहा, ‘‘ओलंपिक के बाद यह मेरा पहला अभ्यास शिविर है और मुझे उम्मीद है कि यह मेरे लिये बहुत अच्छा रहेगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने रूस को इसलिए चुना क्योंकि उसके पहलवानों ने ओलंपिक खेलों और विश्व चैंपियनशिप में सबसे अधिक पदक जीते। मुझे अनुभवी पहलवानों के साथ अभ्यास करने का फायदा मिलेगा।’’

खेल मंत्रालय के मिशन ओलंपिक सेल (एमओसी) ने उनके इस दौरे के लिये कुल 7.53 लाख रुपये मंजूर किये हैं।

बजरंग के साथ जितेंदर उनके अभ्यास के साथी और आनंद कुमार फिजियोथेरेपिस्ट के रूप में गये हैं।

बजरंग को आगे कई प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेना है जिनमें यूडब्ल्यूडब्ल्यू रैंकिंग प्रतियोगिताएं, बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेल और चीन के हांगजोउ में होने वाले एशियाई खेल शामिल हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे फरवरी में इटली और तुर्की में रैंकिंग सीरीज में भाग लेना है और फिर अप्रैल में मंगोलिया में एशियाई चैंपियनशिप होगी। मैं अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने जा रहा हूं क्योंकि मुझे पेरिस ओलंपिक 2024 में अपने पदक का रंग बदलना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

क्रिकेट300 का स्ट्राइक रेट, 8 चौके, 7 छक्के, 26 गेंद और 78 रन?, विराट कोहली की टीम पर टूटे वैभव, 15 वर्ष के इस लड़के ने हेजलवुड-भुवनेश्वर को किया धुआं-धुआं

क्राइम अलर्टतेल में खेलः देशभर में गैस की कालाबजारी के बीच हाइवे पर पेट्रोल-डीजल की चोरी?

पूजा पाठPanchang 11 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 11 April 2026: आज वृषभ समेत इन 4 राशिवालों के लिए रहेगा शनि भारी, अचानक आ सकती है बड़ी परेशानी

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!