लाइव न्यूज़ :

आस्ट्रिया के चांसलर नेहामेर ने कहा, बीजिंग खेलों के लिए नहीं जाएंगे लेकिन कोई विरोध नहीं

By भाषा | Updated: December 14, 2021 15:11 IST

Open in App

बर्लिन, 14 दिसंबर (एपी) आस्ट्रिया के चांसलर कार्ल नेहामेर ने कहा है कि उनके देश का कोई भी शीर्ष राजनेता बीजिंग शीतकालीन खेलों के लिए नहीं जाएगा लेकिन उन्होंने साथ ही कहा कि ऐसा चीन में कोरोना वायरस पाबंदियों के कारण किया जाएगा और यह राजनयिक विरोध नहीं है।

चांसलर नेहामेर ने यह टिप्पणी मंगलवार को जर्मनी के दैनिक समाचार पत्र डाइ वेल्स में की। इससे पहले आस्ट्रिया और यूरोपीय यूनियन के कई अन्य देशों के विदेश मंत्रियों ने स्पष्ट कर दिया था कि चीन के खराब मानवाधिकार रिकॉर्ड को लेकर चिंता जताते हुए खेलों के राजनयिक बहिष्कार के अमेरिका के अह्वान से जुड़ने को लेकर वे अधिक उत्सुक नहीं हैं।

नेहामेर के हवाले से कहा गया, ‘‘हम खेलों के राजनीतिकरण के खिलाफ हैं और यूरोपीय यूनियन के संपर्क में हैं। आस्ट्रिया से कोई भी शीर्ष राजनेता ओलंपिक खेलों के लिए चीन नहीं जाएगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हालांकि यह कोई राजनयिक विरोध या बहिष्कार नहीं है। चीन में कोविड पाबंदियां काफी कड़ी हैं और इसलिए ऐसा किया जा रहा है।’’

नेहामेर ने कहा, ‘‘कोविड महामारी के कारण राजनेता चीन में अपने देश के खिलाड़ियों से निजी तौर पर नहीं मिल सकते। इसलिए आस्ट्रिया से राजनेताओं या राजनयिक का चीन जाकर वहां अपने खिलाड़ियों से वीडियो कांफ्रेंस में बात करने का कोई मतलब नहीं है। इसकी जगह हम विएना में अपने खिलाड़ियों से मिलने को प्राथमिकता देंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटआखिर कब तक बुमराह उठाएंगे मुंबई इंडियंस भार?, डुप्लेसी ने कहा- केवल 4 ओवर करते बूम-बूम, आखिर 16 ओवर पर सोचे हार्दिक?

भारतनोएडा में प्रदर्शन तेज, फैक्ट्री में कामकाज ठप?, वाहनों और संपत्ति में तोड़फोड़, हाई अलर्ट पर दिल्ली पुलिस, वीडियो

भारत16 से 18 अप्रैल तक संसद में रहिए उपस्थित, कांग्रेस, जदयू और एलजेपी (रामविलास) ने जारी किया व्हिप

भारत400 स्टूडेंट्स को बांटे 1 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि, एलिट और क्लैट में अच्छी रैंक लाकर नाम रोशन करने वाले स्टूडेंट्स सम्मानित

भारतकौन हैं मानस रंजन मंगराज?, सस्मित पात्रा की जगह होंगे राज्यसभा में बीजेडी संसदीय दल नेता, उपनेता और मुख्य सचेतक सुलता देव, नवीन पटनायक ने किया बदलाव?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!