लाइव न्यूज़ :

नोवाक जोकोविच ने 10वीं बार जीता ऑस्ट्रेलियन ओपन, फाइनल में ग्रीस के स्टेफानोस सितसिपास को हराया

By शिवेंद्र राय | Updated: January 29, 2023 19:15 IST

पुरुष एकल के खिताबी मुकाबले में जोकोविच ने ग्रीस के स्टेफानोस सितसिपास को 6-3, 7-6, 7-6 से हराया। इस शानदार जीत के साथ ही जोकोविच ने सबसे ज्यादा 22 ग्रैंड स्लैम जीतने के मामले में राफेल नडाल की बराबरी कर ली है।

Open in App
ठळक मुद्देजोकोविच ने जीता ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब10वीं बार ऑस्ट्रेलियन ओपन अपने नाम कियानडाल के 22 ग्रैंड स्लैम के रिकॉर्ड की बराबरी की

नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलियाई ओपन 2023 में पुरुष सिंगल्स का खिताब सर्बिया के स्टार टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने अपने नाम कर लिया है।  पुरुष एकल के खिताबी मुकाबले में उन्होंने ग्रीस के स्टेफानोस सितसिपास को 6-3, 7-6, 7-6 से हराया। इस शानदार जीत के साथ ही जोकोविच ने सबसे ज्यादा 22 ग्रैंड स्लैम जीतने के मामले में राफेल नडाल की बराबरी कर ली है।

तीन सेटों तक चले मुकाबले की शुरूआत जोकोविक ने शानदार तरीके से की। उन्होंने पहला सेट  6-3 के अंतर से जीता। इसके बाद दूसरे सेट में वापसी के लिए  ग्रीस के स्टेफानोस सितसिपास ने जोरदार संघर्ष किया। लेकिन अंत में जोकोविच ने 7-6 के अंतर से जीत हासिल की। तीसरे सेट में भी सितसिपास ने वापसी की भरपूर कोशिश की, लेकिन जोकोविच से पार नहीं पा सके और जोकोविच ने यह सेट 7-6 के अंतर से जीत मैच अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ ही नोवाक जोकोविच एटीपी रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंच गए।

नोवाक जोकोविच का यह 10वां ऑस्ट्रेलियाई ओपन  खिताब था। इस टूर्नामेंट की शुरुआत में जोकोविच हैमस्ट्रिंग की समस्या से जूझ रहे थे। लेकिन उन्होंने पूरे टूर्नामेंट गजब का खेल दिखाया और अंत चैंपियन बन कर ही माने। जोकोविक इससे पहले 2008, 2011, 2012, 2013, 2015, 2016, 2019, 2020, 2021 और अब 2023 में ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीता था।

जोकोविच ने अब तक अपने करियर में 10 ऑस्ट्रेलियन ओपन, दो फ्रेंच ओपन, सात विम्बलडन और तीन यूएस ओपन समेत कुल 22 ग्रैंड स्लैम जीते हैं। नडाल ने भी 22 ग्रैंड स्लैम जीते हैं। रोजर फेडरर के नाम 20 ग्रैंड स्लैम खिताब दर्ज हैं। बता दें कि आज के मैच से पहले जोकोविच और सितसिपास अब तक 13 बार आमने-सामने आ चुके हैं और जोकोविच ने 13 में से 11 मैच जीते हैं, जबकि सितसिपास को दो में जीत मिली है।

सबसे ज्यादा ग्रैंड स्लैम (पुरुष सिंगल्स)

1. राफेल नडाल (स्पेन)- 22 2. नोवाक जोकोविच (सर्बिया )- 22 3. रोजर फेडरर (स्विट्जरलैंड)- 20 4. पीट सैम्प्रास (अमेरिका)-14 

टॅग्स :ऑस्ट्रेलियन ओपननोवाक जोकोविचराफेल नडालरोजर फेडरर
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वऑस्ट्रेलिया ओपन 2026: अल्काराज़ ने करियर स्लैम का सपना पूरा किया, नोवाक जोकोविच को हराकर जीता अपना पहला ऑस्ट्रेलियन ओपन टाइटल

विश्वऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिसः 6-4, 4-6, 6-4 से हराकर ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीता, चैंपियन एलिना रयबाकिना ने एरिना सबालेंका को हराया, 2023 का बदला

विश्वऑस्ट्रेलिया ओपन 2026ः कौन पहनेगा ताज?, 25वां ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने उतरेंगे नोवाक जोकोविच, 1 फरवरी को अल्कारेज से टक्कर

विश्वऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस टूर्नामेंटः 1989 के बाद पहली बार, ओलिविया गाडेकी और जॉन पीयर्स ने 37 साल बाद रचा इतिहास, मिश्रित युगल खिताब का बचाव?

विश्व400 जीत से एक कदम दूर?, 10 बार के विजेता नोवाक जोकोविच ने ग्रैंड स्लैम एकल मैच में 399वीं जीत दर्ज की, फ्रांसेस्को मैस्ट्रेली को 6-3, 6-2, 6-2 से किया पराजित

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!