लाइव न्यूज़ :

आस्ट्रेलियाई ओपन : गत चैम्पियन केनिन दूसरे दौर में हारी

By भाषा | Updated: February 11, 2021 15:52 IST

Open in App

मेलबर्न, 11 फरवरी (एपी) खिताब बरकरार रखने का दबाव नहीं झेल सकी गत चैम्पियन सोफिया केनिन को आस्ट्रेलियाई ओपन के दूसरे ही दौर में केया कानेपी के हाथों 3 . 6, 2 . 6 से पराजय झेलनी पड़ी ।

पहले दौर में जीत के बाद ही केनिन ने कहा था कि पहली बार ग्रैंडस्लैम में बतौर गत विजेता खेलते समय वह कितनी नर्वस है और इस मैच में वह नजर भी आया ।

वहीं 65वीं रैंकिंग वाली कानेपी का यह सातवां ग्रैंडस्लैम क्वार्टर फाइनल है । आस्ट्रेलियाई ओपन में वह पहली बार अंतिम आठ में पहुंची है ।

केनिन ने हार के बाद कहा ,‘‘मैं शारीरिक और मानसिक रूप से सौ फीसदी खेल में नहीं थी । मैं दबाव को नहीं झेल सकी ।’’

कानेपी ने पिछले सप्ताह सातवीं रैंकिंग वाली आर्यना सबालेंका का 15 मैचों का विजय अभियान भी तोड़ा था । अब वह पिछले 17 में से 16 मैच जीत चुकी है ।

अन्य मैचों में शीर्ष वरीयता प्राप्त एशले बार्टी ने आस्ट्रेलिया की ही डारिया गावरिलोवा को 6 . 1, 7 . 6 से मात दी । बार्टी की नजरें क्रिस ओ नील (1978) के बाद आस्ट्रेलियाई ओपन जीतने वाली पहली मेजबान खिलाड़ी बनने पर है ।

दुनिया की पूर्व नंबर एक खिलाड़ी कैरोलिना प्लिसकोवा ने अमेरिका की डेनियेले कोलिंस को 7 . 5, 6 . 2 से हराकर तीसरे दौर में जगह बनाई ।

अमेरिका की शेल्बी रोजर्स ने क्वालीफायर ओल्गा डानिलोविच को 6 . 2, 6 . 3 से हराकर पहली बार यहां तीसरे दौर में प्रवेश किया ।

पुरूष वर्ग में 39 वर्ष के फेलिसियानो लोपेज ने लोरेंजो सोनेगो को 5 . 7, 3 . 6, 6 . 3, 7 . 5, 6 . 4 से हराया । वहीं पांचवीं वरीयता प्राप्त स्टेफानोस सिटसिपास ने आस्ट्रेलिया के वाइल्ड कार्डधारी थनासी कोकिनाकिस को 6 . 7, 6 . 4, 6 . 1, 6 . 7 , 6 . 4 से मात दी । अब उनका सामना माइकल यामेर से होगा जिसने स्पेन के क्वालीफायर कार्लोस अलकाराज को हराया ।

दुनिया के नौवे नंबर के खिलाड़ी माटेओ बेरेटिनी और मैकेंजी मैकडोनाल्ड भी अगले दौर में पहुंच गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal Elections 2026: मां, माटी और मानुष की चौथी सरकार?, 4 मई मतगणना से पहले सीएम ममता बोलीं, वीडियो

क्रिकेटIPL 2026: अगर हार्दिक पांड्या को MI कप्तान के तौर पर हटाया गया तो ये 3 खिलाड़ी कर सकते हैं उन्हें रिप्लेस

क्राइम अलर्टबेटे रोहन ने लिया पिता बहादुर चौहान के मर्डर का बदला?, कासन गांव में पैरोल पर छूटे एनएसजी के पूर्व कमांडो और 'हत्यारे' सुंदर फौजी को गोलियों से भूना?

भारतMadhya Pradesh: धार हादसे के बाद नयापुरा में एक साथ उठीं 8 अर्थियां, गांव में पसरा मातम

कारोबारकिसान हेल्पलाइन 155253, सीएम यादव ने कहा-अन्नदाता के हित में अहम पहल, जानिए फायदे

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!