लाइव न्यूज़ :

Australian Open: दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी ऐश बार्टी ने जीता ऑस्ट्रेलियाई ओपन, 1978 के बाद चैंपियन, फाइनल में डेनियल कोलिन्स को हराया

By सतीश कुमार सिंह | Updated: January 29, 2022 16:45 IST

Australian Open: शीर्ष रैंकिंग वाली बार्टी ने सेमीफाइनल तक के अपने सफर के दौरान सिर्फ 17 गेम गंवाए थे और उन्होंने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए 2017 अमेरिकी ओपन उप विजेता कीज के खिलाफ दबदबा बनाया।

Open in App
ठळक मुद्देफाइनल में जगह बनाने वाली आस्ट्रेलिया की पहली महिला खिलाड़ी हैं।1978 में क्रिस ओ नील के बाद आस्ट्रेलियाई ओपन का खिताब नहीं जीत पाई थीं।कोलिन्स का किसी ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट में यह सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था।

Australian Open: दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी ऐश बार्टी ने ऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस टूर्नामेंट जीत लिया है। 44 साल के सूखे को खत्म किया। 1978 के बाद ऑस्ट्रेलियाई ओपन का खिताब जीतने वाली मेजबान देश की पहली खिलाड़ी बन गईं। बार्टी ने डेनियल कोलिन्स को हराया।

25 साल की ऐश बार्टी ने डेनियल कोलिन्स को 6-3, 7-6(2) से हराकर 1978 के बाद महिला एकल में ओपन जीतने वाली पहली ऑस्ट्रेलियाई बनीं। बार्टी ने सेमीफाइनल में एकतरफा मुकाबले में अमेरिका की मेडिसन कीज को 6-1, 6-3 से हराया था।

बार्टी ने विंबलडन में घसियाले कोर्ट और फ्रेंच ओपन में क्ले कोर्ट पर ग्रैंडस्लैम खिताब जीते हैं और वह हार्ड कोर्ट पर खिताब जीतने से एक जीत थीं। कोलिन्स ने पहली बार किसी ग्रैंडस्लैम के फाइनल में जगह बनाई थी। इससे पहले 2019 में सेमीफाइनल में जगह बनाने वाली कोलिन्स का किसी ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट में यह सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था।

बार्टी 1980 में वेंडी टर्नबुल के बाद अपने घरेलू ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाने वाली आस्ट्रेलिया की पहली महिला खिलाड़ी हैं। आस्ट्रेलिया की कोई खिलाड़ी 1978 में क्रिस ओ नील के बाद आस्ट्रेलियाई ओपन का खिताब नहीं जीत पाई थीं।

 बार्टी को पहला सेट जीतने में कोई परेशानी नहीं हुई। उन्होंने इस सेट को एक सर्विस ब्रेक के साथ जीता लेकिन दूसरे सेट के दूसरे और छठे गेम में सर्विस गंवाने के बाद वह 1-5 से पिछड़ गयी थी। कोलिन्स के पास इस सेट को जीतने का दो मौके थे लेकिन दोनों बार उसकी सर्विस टूट गयी। बार्टी 1980 में वेंडी टर्नबुल के बाद ऑस्ट्रेलियन ओपन के एकल फाइनल में पहुंचने वाली पहली आस्ट्रेलियाई महिला बनी थी।

वह 1978 में क्रिस ओ'नील के बाद पहली आस्ट्रेलियाई महिला चैंपियन हैं। इस 25 साल की खिलाड़ी का यह तीसरा प्रमुख खिताब है। उन्होंने यह तीनों खिताब तीन अलग-अलग सतहों पर जीते है। वह इस हार्ड कोर्ट पर जीत से पहले पिछले साल विंबलडन में घास के कोर्ट पर और 2019 में फ्रेंच ओपन में क्ले कोर्ट पर चैम्पियन बनीं थी।

राष्ट्रीय दिवस के मौके पर एल्कोट को साल का सर्वश्रेष्ठ आस्ट्रेलियाई चुना गया था। उन्होंने सेमीफाइनल और फाइनल के बीच राजधानी कैनबरा में समारोह में हिस्सा लिया। एल्कोट ने व्हीलचेयर क्वाड में 15 ग्रैंडस्लैम खिताब जीते हैं। उन्होंने पिछले साल गोल्डन स्लैम पूरा करते हुए सभी चार मेजर खिताब जीतने के अलावा तोक्यो पैरालंपिक का स्वर्ण पदक जीता था। 

टॅग्स :ऑस्ट्रेलियन ओपनऑस्ट्रेलियाटेनिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटPSL 2026 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी? सरकार ने स्टीव स्मिथ और उनकी टीम को 'आतंकवादी हमलों' की चेतावनी दी

विश्वऑस्ट्रेलिया में शरण लेने वाली ईरान की महिला फुटबॉल टीम की दो खिलाड़ियों ने शुरू किया अभ्यास, वीडियो

कारोबारजापान, ऑस्ट्रेलिया ने कहा- नो?, 7 देशों से युद्धपोत भेजने की मांग?, होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को झटका?

क्रिकेटAUS-W vs IND-W: एलिसा हीली ने वनडे क्रिकेट को कहा अलविदा, अपने आखिरी मैच में खेली 158 रन की पारी, भारत के खिलाफ 3-0 से जीती सीरीज

क्रिकेटAustralia vs Oman Highlights: ऑस्ट्रेलिया की 9 विकेट से धमाकेदार जीत, मार्श का तूफानी अर्धशतक

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!