लाइव न्यूज़ :

आस्ट्रेलियाई कप्तान फिंच भारत के खिलाफ टी20 विश्व कप अभ्यास मैच में उपलब्ध रहेंगे

By भाषा | Updated: October 14, 2021 17:24 IST

Open in App

दुबई, 14 अक्टूबर आस्ट्रेलियाई कप्तान आरोन फिंच अगस्त में हुई घुटने की सर्जरी से समय से पहले ही उबर गये हैं जिससे वह 20 अक्टूबर को भारत के खिलाफ टी20 विश्व कप अभ्यास मैच के लिये उपलब्ध रहेंगे।

शुरू में फिंच की आस्ट्रेलिया के न्यूजीलैंड (18 अक्टूबर) और भारत (20 अक्टूबर) के खिलाफ दो अभ्यास मैचों में उपलब्धता पर संशय जताया जा रहा था।

उन्होंने गुरूवार को टूर्नामेंट से पूर्व वर्चुअल कांफ्रेंस में कहा, ‘‘हां, यह (घुटना) ठीक है। मुझे लगता है कि सर्जरी के बाद कल इसे नौ हफ्ते हो जायेंगे। इसलिये सब कुछ ठीक से चल रहा है। यह निर्धारित समय से शायद दो हफ्ते पहले ही है। ’’

फिंच ने दोहराया कि डेविड वार्नर टी20 विश्व कप के लिये तैयार होंगे जिन्हें खराब फार्म के कारण इंडियन प्रीमियर लीग के यूएई चरण के आखिर में सनराइजर्स हैदराबाद ने अंतिम एकादश से बाहर कर दिया था।

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि पिछले कई वर्षों में हमने वार्नर को दुनियाभर की टीमों के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए देखा है, वह काफी बेहतर खिलाड़ी है। मुझे उसकी तैयारियों को लेकर कोई परेशानी नहीं है। ’’

आस्ट्रेलियाई टीम 23 अक्टूबर को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपना टी20 विश्व कप अभियान शुरू करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की प्रक्रिया निर्णायक मोड़ पर, 14-15 अप्रैल होगा अहम दिन, पीएम मोदी के भी भाग लेने की संभावना, जदयू-भाजपा नेताओं के बीच अहम बैठक जारी 

क्रिकेटआखिर कब तक बुमराह उठाएंगे मुंबई इंडियंस भार?, डुप्लेसी ने कहा- केवल 4 ओवर करते बूम-बूम, आखिर 16 ओवर पर सोचे हार्दिक?

भारतनोएडा में प्रदर्शन तेज, फैक्ट्री में कामकाज ठप?, वाहनों और संपत्ति में तोड़फोड़, हाई अलर्ट पर दिल्ली पुलिस, वीडियो

भारत16 से 18 अप्रैल तक संसद में रहिए उपस्थित, कांग्रेस, जदयू और एलजेपी (रामविलास) ने जारी किया व्हिप

भारत400 स्टूडेंट्स को बांटे 1 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि, एलिट और क्लैट में अच्छी रैंक लाकर नाम रोशन करने वाले स्टूडेंट्स सम्मानित

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!