लाइव न्यूज़ :

सोसीडाड को हराकर स्पेनिश खिताब के करीब पहुंचा एटलेटिको

By भाषा | Updated: May 13, 2021 16:04 IST

Open in App

मैड्रिड, 13 मई (एपी) यान्निक काराकसो और एंजेल कोर्रया के पहले हाफ में किये गये गोल से एटलेटिको मैड्रिड ने स्पेन की शीर्ष घरेलू फुटबॉल लीग में रीयल सोसीडाड को 2-1 से हराकर चैम्पियन बनने की अपनी उम्मीदों को और मजबूत कर लिया।

डिएगो शिमोन की टीम ने अपने घरेलू मैदान पर पहले हाफ में 2-0 की बढ़त कायम कर ली। सोसीडाड के इगोर जुबेल्दिया ने 83वें मिनट में गोल कर हार के अंतर को कम किया। इस जीत के साथ ही टीम 2014 के बाद पहली बार खिताब जीतने के इतने करीब पहुंची है।

एटलेटिको के 36 मैचों में 80 अंक हो गये है जो दूसरे स्थान पर काबिज बार्सीलोना से चार और तीसरे स्थान पर काबिज रीयल मैड्रिड से पांच अंक अधिक है। रीयल मैड्रिड ने हालांकि एक मैच कम खेला है।

एटलेटिको के लिए टूर्नामेंट में अभी दो दौर के मुकाबले बाकी है और रीयल मैड्रिड की टीम अगर ग्रानाडा में अपना अगला मैच जीतती है तो दोनों टीमों के बीच का दो अंक का फासला रह जाएगा। अगर यह मुकाबला ड्रा या रीयाल मैड्रिड की हार हुई तो एटलेटिको का खिताब पर दावा काफी मजबूत हो जाएगा।

अन्य मुकाबलों में सेल्टा विगो ने गेटाफे को 1-0 जबकि हुएस्का ने एटलेटिको बिलबओ को 1-0 से हराया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

क्रिकेटक्या नेटफ्लिक्स सीरीज़ या फ़िल्म में दिखेंगे रोहित शर्मा? आईपीएल के बीच हिटमैन की इंस्टाग्राम स्टोरी ने दिया हिंट

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!