लाइव न्यूज़ :

एटीके मोहन बागान की निगाहें चेन्नइयिन एफसी के खिलाफ वापसी पर

By भाषा | Updated: January 20, 2021 18:09 IST

Open in App

मडगांव, 20 जनवरी एटीके मोहन बागान की टीम अपने पिछले दो मुकाबलों में पांच अंक गंवाने के बाद गुरूवार को यहां इंडियन सुपर लीग मुकाबले में चेन्नइयिन एफसी के खिलाफ बेहतर प्रदर्शन करना चाहेगी।

कोलकाता की टीम को मुंबई सिटी एफसी से हार का सामना करना पड़ा जबकि एफसी गोवा से अंक बांटने पड़े।

कोच एंटोनियो हबास ने हालांकि कहा कि उन पर कोई अतिरिक्त दबाव नहीं है। उन्होंने कहा, ‘‘चैम्पियनशिप में अच्छे और खराब परिणाम आते रहते हैं। हमने पिछले दो मैच शीर्ष दो टीमों के खिलाफ खेले जो लीग जीतने के काबिल हैं। हम तालिका में शीर्ष हाफ में हैं। हमें सुधार करने की जरूरत है। ’’

वहीं चेन्नइयिन की टीम को चोटिल खिलाड़ियों की समस्याओं से जूझना पड़ रहा है और उनके कोच रफाएल क्रिवेलारो ने कहा कि वे शिकायत नहीं कर रहे और अपनी टीम से सर्वश्रेष्ठ कराने की कोशिश में जुटे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटसनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स के अजेय अभियान को रोका, 57 रनों से हराया मुकाबला

क्रिकेटकौन हैं प्रफुल हिंगे? 30 लाख के इस तेज़ गेंदबाज़, जिन्होंने अपने IPL डेब्यू ओवर में 3 विकेट लेकर रचा इतिहास

क्रिकेटSRH vs RR: प्रफुल हिंगे ने पहले ओवर में सूर्यवंशी, जुरेल, प्रीटोरियस का लिया विकेट, तीनों बल्लेबाज शून्य पर आउट, VIDEO

विश्व'अगर जहाज़ होर्मुज़ नाकाबंदी के पास आए, तो उन्हें 'खत्म' कर दिया जाएगा', ट्रंप ने ईरान को दी चेतावनी

क्रिकेटSRH vs RR: ईशान किशन ने राजस्थान रॉयल्स के विस्फोटक अंदाज में जड़ी हाफ सेंचुरी, 44 गेंदों में 91 रनों की पारी खेली

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!