लाइव न्यूज़ :

एटीके मोहन बागान ने नॉर्थईस्ट यूनाइटेड को 3-2 से हराया

By भाषा | Updated: December 21, 2021 22:27 IST

Open in App

मडगांव, 21 दिसंबर ह्यूगो बोमोस के दो गोल की मदद से एटीके मोहन बागान ने इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फुटबॉल प्रतियोगिता में मंगलवार को यहां नॉर्थईस्ट यूनाईटेड को 3-2 से हराकर जीत की राह पकड़ी।

इस तरह से जुआन फेरांडो ने कोच पद संभालते ही मोहन बागान को जीत दिलायी। फेरांडो ने एफसी गोवा को छोड़कर इस सप्ताह के शुरू में मोहन बागान के मुख्य कोच का पद संभाला था।

वी पी सुहेर ने हालांकि दूसरे मिनट में ही नॉर्थईस्ट को बढ़त दिलाकर फेरांडो की पेशानी पर बल ला दिये थे। लिस्टन कोलासो ने 45वें मिनट में मोहन बागान को बराबरी दिलायी जबकि बोमोस ने 53वें और 76वें मिनट में गोल किये। नॉर्थईस्ट के लिये मशूर शरीफ ने 87वें मिनट में दूसरा गोल दागा।

एटीके मोहन बागान की पिछले चार मैचों में यह पहली जीत है। उसके सात मैचों में 11 अंक हो गये हैं और वह पांचवें स्थान पर पहुंच गया है। नॉर्थईस्ट आठ मैचों में सात अंक लेकर नौवें स्थान पर है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

बॉलीवुड चुस्कीSamay Raina Net Worth: कॉमेडियन का लगभग ₹200 करोड़ का साम्राज्य स्टैंड-अप्स, चेस स्ट्रीम्स, ब्रांड डील्स और अन्य चीज़ों पर आधारित

क्रिकेटबाबर आज़म ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, T20 में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज, कोहली तीसरे पर

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!