लाइव न्यूज़ :

अथर्व के नाबाद 164 रन, विदर्भ ने आंध्र प्रदेश को हराया

By भाषा | Updated: December 9, 2021 18:12 IST

Open in App

मुंबई, नौ दिसंबर सलामी बल्लेबाज अथर्व तायडे के 123 गेंद में नाबाद 164 रन की बदौलत विदर्भ ने गुरूवार को यहां विजय हजारे ट्राफी के ग्रुप ए मैच में लक्ष्य का पीछा करते हुए आंध्र प्रदेश पर आठ विकेट से जीत दर्ज की।

गेंदबाजी का फैसला करने के बाद विदर्भ ने आंध्र को 41.4 ओवर में आठ विकेट पर 287 रन ही बनाने दिये।

इस लक्ष्य का पीछा करने के दौरान अथर्व ने अपनी नाबाद पारी के दौरान 15 चौके और पांच छक्के जमाये। 21 साल के इस खिलाड़ी को गणेश सतीश (43) और यश राठौड़ (नाबाद 44 रन) का अच्छा साथ मिला। राठौड़ ने मैच में तीन विकेट भी लिये।

आंध्र के लिये सी आर ज्ञानेश्वर (93) शीर्ष स्कोरर रहे जबकि अंबाती रायुडू (53) और पिन्निती तपस्वी (45) ने भी उपयोगी योगदान किया।

इससे पहले यश ठाकुर (74 रन देकर तीन विकेट) और आदित्य सरवटे (45 रन देकर तीन विकेट) ने तीन तीन विकेट जबकि आदित्य ठाकरे ने आंध्र के दो विकेट झटके।

फिर अथर्व की आक्रामक बल्लेबाजी से मैच एकतरफा हो गया।

अन्य मैचों में हिमाचल प्रदेश ने हरफनमौला प्रदर्शन से जम्मू कश्मीर पर 63 रन की जीत हासिल की जबकि ओडिशा ने गुजरात को तीन विकेट से शिकस्त दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में उत्पाती बंदरों का होगा एनकाउंटर! प्रधान मुख्य वन संरक्षक सुनील चौधरी ने दिए निर्देश

क्रिकेटRCB vs DC: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में आरसीबी टीम ने क्यों पहनी है 'ग्रीन जर्सी'?

भारतबिहार में सम्राट सरकार 24 अप्रैल को विधानसभा में साबित करेगी बहुमत, बुलाया गया एक दिवसीय विशेष सत्र

क्राइम अलर्टदिल्ली पुलिस ने 4 आतंकी संदिग्धों को किया गिरफ्तार, टॉय कारों का इस्तेमाल करके हमले की बना रहे थे योजना

भारतबिहार में पूर्व उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा की घटाई गई सुरक्षा, नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को पहली बार दी गई जेड सिक्योरिटी

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!