लाइव न्यूज़ :

अतनु, दीपिका की तीरंदाजी ‘जोड़ी’ विश्व कप चरण एक की चुनौती के लिए तैयार

By भाषा | Updated: April 19, 2021 18:18 IST

Open in App

ग्वाटेमाला सिटी, 19 अप्रैल कोविड-19 महामारी के कारण लंबे समय तक अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता से दूर रहने के बाद भारतीय तीरंदाज मंगलवार से यहां शुरू हो रहे विश्व कप चरण एक में चुनौती पेश करेंगे जहां सब की नजरें अतनु दास और दीपिका कुमारी की नवविवाहित जोड़ी पर होंगी।

कोविड-19 महामारी के कारण 2020 में अंतरराष्ट्रीय कैलेंडर के रद्द होने के बाद विश्व कप चरण एक पहली वैश्विक प्रतियोगिता है।

भारतीय खिलाड़ियों के लिये यह इंतजार और भी लंबा रहा क्योंकि उन्होंने बर्लिन में जुलाई 2019 में विश्व कप चरण चार सर्किट में आखिरी बार वैश्विक प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था। भारतीय खिलाड़ी लय वापस पाना चाहेंगे।

कोरिया, चीन, चीनी ताइपे और तुर्की जैसे एशिया की मजबूत टीमों की गैरमौजूदगी अतनु और दीपिका के नेतृत्व में भारतीय तीरंदाज तोक्यो ओलंपिक से पहले अच्छा प्रदर्शन करने की कोशिश करेंगे।

कोरिया ने पहले ही कहा है कि कोविड-19 महामारी के कारण लागू यात्रा प्रतिबंधों की वजह से वह ओलंपिक खेलों से पहले 2021 विश्व कप तीसरे चरण तक किसी भी टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं लेगा।

एशिया की बड़ी टीमों की गैरमौजूदगी में यहां अमेरिकी और यूरोपीय देशों के बीच वर्चस्व की लड़ाई होगी। भारतीय तीरंदाज भी विशेषकर मिश्रित और टीम स्पर्धाओं में बेहतर प्रदर्शन करने की कोशिश करेंगे।

पहले ही ओलंपिक कोटा हासिल चुके अतनु, प्रवीण जाधव और अनुभवी तरुणदीप राय की तिकड़ी के लिए यह पहला वास्तविक परीक्षण होगा।

महिला वर्ग में, भारत को दुनिया की पूर्व नंबर एक दीपिका के जरिये एक व्यक्तिगत ओलंपिक कोटा मिला है, जो अंकिता भकत और कोमलिका बारी के साथ पेरिस में अंतिम क्वालीफिकेशन प्रतियोगिता से पहले लय हासिल करना चाहेगी।

अंडर-18 वर्ग की विश्व चैंपियन मौजूदा चैम्पियन कोमलिका ने हाल के दिनों में हाल दिनों में अच्छा प्रदर्शन किया है और वह लंबे समय के बाद देश की शीर्ष तीरंदाज दीपिका की छाया से बाहर निकलना चाहेंगी।

कंपाउंड तीरंदाजों की गैरमौजूदगी में भारत को महिलाओं की टीम और मिश्रित जोड़ी टीम से पदक जीतने की उम्मीद है। कंपाउंड तीरंदाजों को दुर्भाग्यपूर्ण परिस्थितियों में टूर्नामेंट से नाम वापस लेना पड़ा।

कोच गौरव शर्मा के कोविड-19 जांच में पॉजिटिव आने के बाद राष्ट्रीय महासंघ ने एशियाई चैम्पियन अभिषेक वर्मा और ज्योति सुरेखा की जोड़ी को टूर्नामेंट से हटाने का फैसला किया।

कोच को हालांकि अगले दिन जांच में नेगेटिव पाया गया लेकिन तब तक महासंघ ने रिकर्व तीरंदाजों की सुरक्षा के लिए कंपाउंड टीम को हटाने का फैसला कर लिया था।

इस प्रतियोगिता में दुनिया भर के 150 से ज्यादा तीरंदाज भाग ले रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

क्राइम अलर्टकटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 मरे और 18 घायल, वीडियो

भारतनागपुर में वायुसेना के मेंटेनेंस कमांड कमांडर्स का कॉन्क्लेव संपन्न, मिशन मोड में ऑपरेशनल सपोर्ट बढ़ाने पर जोर

भारतमध्य प्रदेश चीतों के पुनरुद्धार का नया केंद्र, 'गामिनी' ने खुले जंगल में दिए 4 शावक

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!