लाइव न्यूज़ :

एशियाई कुश्ती चैम्पियनशिप : सरिता फाइनल में, सीमा और पूजा भिड़ेंगी कांसे के लिये

By भाषा | Updated: April 15, 2021 15:04 IST

Open in App

अलमाटी, 15 अप्रैल मौजूदा खिताबधारी सरिता मोर ने गुरूवार को एशियाई कुश्ती चैम्पियनशिप ने शुरूआती दौर के मुकाबले में करीबी हार के बाद शानदार वापसी करते हुए 59 किग्रा फाइनल में प्रवेश किया जबकि सीमा बिस्ला (50 किग्रा) और पूजा (76 किग्रा) अपने सेमीफाइनल हारने के बाद कांस्य पदक के लिये भिड़ेंगी।

नयी दिल्ली में 2020 चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली सरिता शुरूआती मुकाबले में मंगोलिया की शूवदोर बातरजाव से 4-5 के अंतर से हार गयी थीं लेकिन उन्होंने अगले दौर में कजाखस्तान की डायना कायुमोवा के खिलाफ शानदार वापसी की और पहले पीरियड में तकनीकी श्रेष्ठता से जीत हासिल की।

सरिता कजाखस्तान की पहलवान के खिलाफ काफी आक्रामक रहीं और उन्होंने प्रतिद्वंद्वी को गिराने के बाद उसका गला जकड़ लिया। इसके बाद उन्होंने किर्गिस्तान की नूरेडा अनारकुलोवा के खिलाफ सेमीफाइनल में भी शुरू से ही आक्रामकता जारी रखी और फाइनल में जगह बनायी।

अब उनके पास शूवदोर से बदला चुकता करने का मौका होगा क्योंकि वह भी फाइनल में पहुंच गयी हैं।

वहीं 50 किग्रा की स्पर्धा में सीमा की शुरूआत काफी खराब रही जिसमें वह कजाखस्तान की वेलेंटिना इवानोवना के खिलाफ शुरूआती मुकाबला गंवा बैठीं लेकिन उन्होंने भी अगले दौर में मंगोलिया की एनुदारी नंदिंतसेतसेग के खिलाफ शानदार वापसी की और 7-3 से जीत दर्ज की।

उन्हें सेमीफाइनल में उज्बेकिस्तान की जैस्मिना इमाएवा से कड़ी चुनौती मिली जिसे वह 2-3 से हार गयीं। अब उन्हें कांस्य पदक जीतने के लिये ताइपे की यंग सुन लिन को हराना होगा।

वहीं 76 किग्रा वजन वर्ग में पूजा ने कोरिया की सियोयिओन जियोंग के खिलाफ 2-0 की जीत से शुरूआत की और इसके बाद उन्होंने उज्बेकिस्तान की ओजोडा जारीपबोएवा को भी हरा दिया। हालांकि सेमीफाइनल में वह कजाखस्तान की एलमिरा सिजडिकोवा की बराबरी नहीं कर सकीं और हार गयी।

निशा को 68 किग्रा वर्ग के दोनों शुरूआती मुकाबलों में हार से बाहर होना पड़ा। वह कोरिया की युन सुन जियोंग से हारने के बाद मंगोलिया की डेलगेरमा एंखसाईखान से पराजित हो गयीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

बॉलीवुड चुस्कीSamay Raina Net Worth: कॉमेडियन का लगभग ₹200 करोड़ का साम्राज्य स्टैंड-अप्स, चेस स्ट्रीम्स, ब्रांड डील्स और अन्य चीज़ों पर आधारित

क्रिकेटबाबर आज़म ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, T20 में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज, कोहली तीसरे पर

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!