लाइव न्यूज़ :

Asian Para Games 2023: नोएडा के डीएम रह चुके सुहास ने रचा इतिहास, मलेशियाई प्रतिद्वंद्वी को हराकर स्वर्ण जीता

By सतीश कुमार सिंह | Updated: October 27, 2023 11:48 IST

Asian Para Games 2023: 27 अक्टूबर को पुरुष एकल बैडमिंटन स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीत लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देएशियाई पैरा गेम्स 2023 में अपने मलेशियाई प्रतिद्वंद्वी को हराया।यतिराज ने मुकाबला 2-1 (13-21, 21-18 और 21-18) से जीता। नोएडा में जश्न का माहौल है। 

Asian Para Games 2023: भारतीय खिलाड़ी चीन में नए-नए कारनामा कर रहे हैं। नोएडा के डीएम रह चुके सुहास यतिराज एलवाई ने कमाल कर दिया। 27 अक्टूबर को पुरुष एकल बैडमिंटन स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीत लिया है। एशियाई पैरा गेम्स 2023 में अपने मलेशियाई प्रतिद्वंद्वी को हराया।

बैडमिंटन में हमारी अजेय शक्ति सुहास यतिराज ने पुरुष एकल एसएल-4 वर्ग में विजयी होकर बैडमिंटन में तीसरा स्वर्ण पदक जीता। मलेशिया के मोहम्मद अमीन के खिलाफ जीत दर्ज की। प्रमोद भगत ने भी गोल्ड पर निशाना साधा। नितेश को सिल्वर पर कब्जा किया। यह ऐतिहासिक क्षण, जहां दोनों हमवतन खिलाड़ियों के बीच ऐतिहासिक फाइनल मुकाबल हुआ।

यतिराज ने मुकाबला 2-1 (13-21, 21-18 और 21-18) से जीता। नोएडा में जश्न का माहौल है। भारतीय पैरा खिलाड़ियों ने गुरुवार को इतिहास रचते हुए एशियाई पैरा खेलों में सर्वाधिक पदक जीतने का रिकॉर्ड बनाते हुए अपने कुल पदक की संख्या को 82 तक पहुंचाया था, जिसमें 18 स्वर्ण भी शामिल हैं।

भारत ने इंडोनेशिया में 2018 में 72 पदक जीतने के अपने पिछले सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन को पीछे छोड़ दिया है। भारत ने गुरुवार को तीन स्वर्ण पदक सहित कुल 18 पदक जीते थे। भारतीय खिलाड़ियों ने अब तक 18 स्वर्ण, 23 रजत और 41 कांस्य सहित कुल 82 पदक जीते हैं। भारत काफी स्वर्ण पदक नहीं जीत पाया जिससे पदक तालिका में दो स्थान के नुकसान से आठवें स्थान पर खिसक गया है।

टॅग्स :एशियन पैरा गेम्सनॉएडाचीन
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेल'महाराष्ट्र टेनिस क्रिकेट चैंपियंस लीग' का भव्य शुभारंभ?, सुनील गावस्कर, करसन घावरी और अमोल मजूमदार रहे मौजूद

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!