लाइव न्यूज़ :

Asian Games: स्वर्ण या रजत!, हॉकी टीम ने दक्षिण कोरिया को 5-3 से हराया, सात अक्टूबर को फाइनल में जापान से टक्कर

By सतीश कुमार सिंह | Updated: October 4, 2023 18:05 IST

Asian Games: शुरुआती क्वार्टर में ही तीन गोल करने के बाद कोरियाई पलटवार का डटकर सामना करते हुए भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने बुधवार को 5 . 3 से जीत के साथ एशियाई खेलों के फाइनल में प्रवेश कर लिया।

Open in App
ठळक मुद्देदक्षिण कोरिया को 5-3 से हराकर एशियाई खेलों में खिताब के लिए जगह बनाई। 2014 इंचियोन खेलों में स्वर्ण पदक जीतकर ओलंपिक के लिये सीधे क्वालीफाई किया था।जकार्ता में 2018 में भारतीय टीम को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा था।

Asian Games: भारतीय पुरुष हॉकी टीम एशियाई खेलों में शानदार प्रदर्शन किया है। अपने दबदबे वाले प्रदर्शन को जारी रखते हुए हॉकी टीम ने सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया को 5-3 से हराकर एशियाई खेलों में खिताब के लिए जगह बनाई। भारत का सामना सात अक्टूबर को फाइनल में जापान से होगा।

हार्दिक सिंह (पांचवां मिनट), मंदीप सिंह (11वां मिनट), ललित कुमार उपाध्याय (15वां), अमित रोहिदास (24वें) और अभिषेक (54वें) ने स्कोर करके भारतीय पुरुष हॉकी टीम को फाइनल में पहुंचाया। कोरिया के माने जुंग ने 17वें और 20वें मिनट में दो गोल करके भारतीय खेमे में खलबली मचा दी। जुंग ने फिर 47वें मिनट में गोल कर दिया हैट्रिक बनाई। 

टीम ने 5-3 से जीत के साथ एशियाई खेलों के फाइनल में प्रवेश कर लिया, जहां उसका सामना जापान से होगा। जापान ने दूसरे सेमीफाइनल में मेजबान चीन को 3 . 2 से हराया। भारतीय हॉकी टीम ने आखिरी बार 2014 इंचियोन खेलों में स्वर्ण पदक जीतकर ओलंपिक के लिये सीधे क्वालीफाई किया था। पिछली बार जकार्ता में 2018 में भारतीय टीम को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा था।

दूसरे क्वार्टर में हालांकि कोरिया के माने जुंग ने 17वें और 20वें मिनट में दो गोल करके भारतीय खेमे में खलबली मचा दी। भारतीयों ने पलटवार पर 24वें मिनट में बढ़त बनाई जब अमित रोहिदास ने गोल दागा। इस बीच कोरिया के लिये जुंग ने फिर 47वें मिनट में गोल कर दिया। शानदार फॉर्म में चल रहे अभिषेक ने 54वें मिनट में गोल करके भारत की जीत पर मुहर लगा दी।

पूल चरण में पांच मैचों में 58 गोल करने वाली भारतीय टीम ने पहले मिनट से ही आक्रामक खेल दिखाया। पहले क्वार्टर में कोरियाई हाफ में ही सारा खेल हुआ और हरमनप्रीत सिंह की टीम ने उनके डिफेंस को छितर बितर कर दिया। हार्दिक ने पांचवें मिनट में ही भारत को बढ़त दिलाई जब ललित का शुरुआती शॉट नाकाम रहने के बाद उसने रिबाउंड पर गोल किया।

तीन मिनट बाद मनदीप सर्कल के भीतर खाली पड़े गोल में गेंद लेकर दौड़े लेकिन उनका शॉट गोलपोस्ट के ऊपर से निकल गया। भारत के लिये दूसरा गोल मनदीप ने गुरजंत के पास पर 11वें मिनट में किया जो टूर्नामेंट में उनका दसवां गोल था। भारत को 13वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर मिला जिस पर हरमनप्रीत गोल नहीं कर सके।

ललित ने पहले क्वार्टर के आखिरी मिनट में हरमनप्रीत की रिवर्स हिट कोरियाई गोलकीपर द्वारा बचाये जाने के बाद रिबाउंड पर तीसरा गोल दागा। दूसरे क्वार्टर में कोरियाई टीम ने जवाबी हमले बोलकर दो गोल कर डाले। दूसरे क्वार्टर के दूसरे ही मिनट में कोरिया को पेनल्टी कॉर्नर मिला जिसे जुंग ने वैरिएशन के जरिये गोल में बदला।

तीन मिनट बाद उन्होंने अपनी टीम के लिये दूसरा गोल किया । दो गोल गंवाने के बाद सकते में आई भारतीय टीम के लिये रोहिदास ने पेनल्टी कॉर्नर पर चौथा गोल दागा। कोरिया के लिये तीसरा गोल भी पेनल्टी कॉर्नर पर जुंग ने किया। अभिषेक ने आखिरी सीटी बजने से छह मिनट पहले गोल करके भारत की जीत पर मुहर लगा दी।

टॅग्स :एशियन गेम्सहॉकी इंडियाचीनजापानदक्षिण कोरिया
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वशी जिनपिंग और ट्रंप में बनी सहमति! ईरान के परमाणु कार्यक्रम और होर्मुज संकट पर चीन दौरे के बाद ट्रंप का बड़ा खुलासा

विश्वहाथ में हाथ, दोस्ती का साथ..., बीजिंग पहुंचे ट्रंप ने शी जिनपिंग को बताया खास दोस्त कहा- "आपका मित्र होना मेरे लिए सम्मान की बात है"

विश्वभारत ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान पाकिस्तान की मदद करने की बात स्वीकारने पर चीन को लगाई फटकार

विश्वनेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने भारत, चीन से लिपिलेख के रास्ते कैलाश मानसरोवर यात्रा नहीं करने को कहा, जानिए वजह

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेल'महाराष्ट्र टेनिस क्रिकेट चैंपियंस लीग' का भव्य शुभारंभ?, सुनील गावस्कर, करसन घावरी और अमोल मजूमदार रहे मौजूद

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!