लाइव न्यूज़ :

Asian Games 2023: कुतुबमीनार भी जीत के जश्न में शामिल हुआ, देखें वीडियो

By धीरज मिश्रा | Updated: October 10, 2023 12:37 IST

भारतीय एथलीटों ने एशियन गेम्स में 107 मेडल लाकर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। यह प्रर्दशन भारत में आज से 72 साल पहले कभी नहीं हुआ।

Open in App
ठळक मुद्देएशियन गेम्स 2023 में भारत का 72 साल से सबसे बढ़िया प्रर्दशन कुतुब मीनार पर प्रसारित किया गया जीत का जश्न भारत ने एशियन गेम्स में 107 मेडल जीते

नई दिल्ली: खिलाड़ियों को अगर प्रोत्साहन दिया जाए तो वह भी अच्छा कर सकते हैं। इसका जीता जागता सबूत चीन में खत्म हुआ एशियन गेम्स है। एशियन गेम्स में किक्रेट से लेकर अन्य खेलों में भारतीय एथलीटों ने अपने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया।

यही वजह है कि केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को भी कहना पड़ा 'खेलेगा इंडिया तो खिलेगा इंडिया'। इनका बयान इस बात का संकेत दे रहा है कि खेल के प्रति खिलाड़ियों को मौके मिलने चाहिए। जिससे वह भारत का नाम रौशन कर सकें। ईरानी ने भारतीय एथलीटों की जमकर प्रशंसा की। यहां बताते चले कि भारतीय एथलीटों ने एशियन गेम्स में 107 मेडल लाकर नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

भारतीय एथलीटों की देशभर में जमकर तारीफ हो रही है। पीएम मोदी से लेकर उनके मंत्रिमंडल के तमाम बड़े नेताओं ने ऐशियन गेम्स में मेडल जीतने वाले एथलीटों को अपनी ओर से शुभकामनाएं दी। अब मेडल जीतने वाले एथलीट भारत लौटने लगे हैं. एयरपोर्ट पर माला पहनाकर स्वागत किया जा रहा है। 

कुतुबमीनार पर चढ़ा जीत का रंग खेलेगा इंडिया तभी तो खिलेगा इंडिया

एशियन गेम्स में भारतीय एथलीटों के मेडल जीतने का जश्न दिल्ली का कुतुबमीनार भी मना रहा है। कुतुबमीनार की जगमगाती रौशनी के बीच अबकी बार 100 पार का संदेश काफी आकर्षित लग रहा है। जगमगाती रौशनी के बीच खेलेगा इंडिया तभी तो खिलेगा इंडिया भी मन को मोह रहा है। करीब 30 सैकेंड की वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर लोग इसे बुर्ज खलीफा से जोड़ रहे हैं। कई यूजर वीडियो पोस्ट कर लिख रहे हैं कि यह वीडियो देखिए बुर्ज खलीफा देखना छोड़ देंगे। 

ऐसा प्रर्दशन पहले कभी नहीं हुआ 

एशियन गेम्स में भारतीय एथलीटों की सफलता पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि यह प्रर्दशन भारत में आज से 72 साल पहले कभी नहीं हुआ। यह भारत और यहां के लोगों के लिए एक उज्ज्वल रात है। भारत के जीवंत रंगों में दिल्ली का कुतुबमीनार जगमग कर रहा है। चीन में आयोजित एशियन गेम्स में हमने 100 से ज्यादा मेडल हासिल किए। इस तरह का प्रर्दशन कभी नहीं देखा गया। 

टॅग्स :एशियन गेम्सचीनदिल्लीअनुराग ठाकुरनरेंद्र मोदीस्मृति ईरानी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!