लाइव न्यूज़ :

Asian Games 2023: पीएम मोदी ने 10 मीटर पिस्टल महिला टीम को दी बधाई, कहा- "आपकी कामयाबी देश के युवाओं को प्रेरित करेगी"

By आकाश चौरसिया | Updated: September 29, 2023 10:26 IST

19 वें एशियन गेम्स में 10 मीटर एयर पिस्टल महिला टीम के द्वारा जीती तीनों बेटियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई संदेश सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दिया है।

Open in App
ठळक मुद्दे10 मीटर पिस्टल महिला टीम के फाइनल में जीती तीनों बेटियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई दीउन्होंने एक्स पर तीनों के सुनहरे भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीतीनों बेटियों ने टीम में खेलते हुए कुल स्कोर 1731 प्वाइंट्स झटके

नई दिल्ली: 19वें एशियन गेम्स में 10 मीटर पिस्टल महिला टीम के फाइनल में जीती तीनों बेटियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई संदेश सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर दिया है। उन्होंने एक्स पर कहा, "आपके सुनहरे भविष्य के लिए आप सबको शुभकामनाएं।" 

साथ ही पीएम नरेंद्र मोदी ने पोस्ट शेयर कर लिखा है कि आप की कामयाबी देश के युवाओं को प्रेरित करेगी। महिला वर्ग से देश का मान बढ़ाते हुए दिव्या थडिगोल, ईशा सिंह और पलक की टीम ने रजत पदक अपने नाम किया है। भारत का यह 14 वां मेडल है। 

महिला टीम की ओर से खेलते हुए 18 साल की ईशा   (579), पलक  (577) और दिव्या टीएस  (575) का कुल स्कोर 1731 रहा है। 

10 मीटर एयर राइफल पिस्टल महिला वर्ग में महिला टीम ने भारत की ओर से खेलते हुए कुल 1731 प्वाइंट्स अपने खाते में बटोरे। जबकि चीन की महिला टीम ने 1736 प्वाइंट्स जोड़ते हुए कांस्य पदक पर निशाना साधा है। 

बताते चले कि ईशा सिंह ने पांचवें स्थान पर और पलक ने 8 वें पायदान पर पहुंचकर व्यक्तिगत स्पर्धा के साथ फाइनल में पहुंच गई हैं।  

 इससे पहले गुरुवार को 10 मीटर एयर पिस्टल पुरुष वर्ग में शरबजोत सिंह, शिवा नरवल और अर्जुन सिंह ने गोल्ड जीता था। 

टॅग्स :एशियन गेम्सखेलभारतनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!