लाइव न्यूज़ :

Asian Games 2023 Father-son: 21 साल पहले 2002 में पिता ने जीता था कांस्य, नौकायन खिलाड़ी परमिंदर सिंह ने 2023 में पदक जीतकर इतिहास दोहराया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 25, 2023 20:39 IST

Asian Games 2023 Father-son duo: 23 साल के खिलाड़ी ने सतनाम सिंह, जाकर खान और सुखमीत सिंह के साथ छह मिनट  8.61 सेकेंड का समय लिया।

Open in App
ठळक मुद्देचीन (6:02.65) को स्वर्ण जबकि उज्बेकिस्तान (6:04.64) को रजत पदक मिला। रेस के अंतिम 500 मीटर में वापसी के साथ तीसरे स्थान पर रहते हुए कांस्य पदक जीता।हांगझोउ गई भारतीय टीम के कोचिंग दल में शामिल हैं।

Asian Games 2023 Father-son duo: नौकायन खिलाड़ी परमिंदर सिंह ने एशियाई खेलों में सोमवार को यहां पुरुष क्वाड्रपल स्कल्स में कांस्य पदक पदक जीतकर अपने पिता की उपलब्धि की बराबरी की। इस 23 साल के खिलाड़ी ने सतनाम सिंह, जाकर खान और सुखमीत सिंह के साथ छह मिनट  8.61 सेकेंड का समय लिया।

चीन (6:02.65) को स्वर्ण जबकि उज्बेकिस्तान (6:04.64) को रजत पदक मिला। भारतीय टीम शुरुआत में चौथे स्थान पर थी लेकिन 2000 मीटर की रेस के अंतिम 500 मीटर में वापसी के साथ तीसरे स्थान पर रहते हुए कांस्य पदक जीता। परमिंदर के पिता इंदरपाल सिंह ने 21 साल पहले 2002 बुसान एशियाई खेलों में पुरुषों के कॉक्सलेस स्पर्धा में कांस्य पदक जीता था।

परमिंदर ने ‘हांगझोउ एशियाई खेलों की वेबसाइट’ कहा, ‘‘ यह काफी सुखद है। मैं उनके कारण ही नौकायन से जुड़ा। उनका अनुसरण करते हुए उनकी आंखों के सामने पदक जीतना शानदार एहसास है।’’ इंदरपाल भारत के शुरुआती नौकायन खिलाड़ियों में शामिल हैं जिन्होंने 2000 सिडनी ओलंपिक में भाग लिया था। वह हांगझोउ गई भारतीय टीम के कोचिंग दल में शामिल हैं।

टॅग्स :एशियन गेम्सपंजाब
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!