लाइव न्यूज़ :

Asian Games 2023: 1994 के बाद ऐतिहासिक कांस्य पदक, 'अशांत' मणिपुर के सुनील सिंह और उत्तर प्रदेश के अर्जुन सिंह ने रचा इतिहास

By सतीश कुमार सिंह | Updated: October 3, 2023 11:34 IST

Asian Games 2023: अर्जुन सिंह और सुनील सिंह सालाम ने एशियाई खेलों में मंगलवार को पुरुषों की केनोए 1000 मीटर युगल स्पर्धा में ऐतिहासिक कांस्य पदक जीता जो 1994 के बाद इस खेल में भारत का पहला पदक है।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय जोड़ी ने 3.53.329 सेकंड का समय निकालकर तीसरा स्थान हासिल किया।एशियाई खेलों के इतिहास में केनोए में भारत का यह दूसरा ही पदक है।सिजि सदानंदन और जॉनी रोमेल ने इससे पहले 1994 में हिरोशिमा खेलों में इसी स्पर्धा में कांस्य पदक जीता था।

Asian Games 2023: भारत के अर्जुन सिंह और सुनील सिंह सलाम ने पुरुषों की कैनो डबल 1000 मीटर स्पर्धा में कांस्य पदक जीत कर इतिहास रच दिया। 1994 के बाद इस खेल में भारत का पहला पदक है। भारतीय जोड़ी ने 3.53.329 सेकंड का समय निकालकर तीसरा स्थान हासिल किया।

एशियाई खेलों के इतिहास में केनोए में भारत का यह दूसरा ही पदक है। भारत के सिजि सदानंदन और जॉनी रोमेल ने इससे पहले 1994 में हिरोशिमा खेलों में इसी स्पर्धा में कांस्य पदक जीता था। उजबेकिस्तान के शोखमुरोद खोलमुरादोव और नूरिस्लोम तुखतासिन ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि कजाखस्तान के तिमोफे येमेलयानोव और सर्जेइ येमेलियानोव को रजत पदक मिला।

मणिपुर के बिष्णुपुर के रहने वाले 24 वर्ष के सुनील दूसरी बार एशियाई खेलों में उतरे हैं। वहीं 16 वर्ष के अर्जुन उत्तर प्रदेश के बागपत के रहने वाले हैं लेकिन अब उत्तराखंड के रुड़की में रहते हैं। सुनील ने कहा ,‘‘ हम पिछली बार भी इस स्पर्धा में पदक जीत सकते थे।

लेकिन प्रतिस्पर्धा के दिन मेरे जोड़ीदार के बीमार हो जाने से यह नहीं हो सका।’ अर्जुन ने कहा ,‘अपने पहले एशियाई खेलों में पदक जीतना सपना सच होने जैसा है। मेरी मां बहुत खुश होगी।’ दोनों भोपाल में मुख्य कोच पीजूष बारोइ के मार्गदर्शन में अभ्यास करते हैं।

टॅग्स :एशियन गेम्समणिपुरउत्तर प्रदेशउत्तराखण्ड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!