लाइव न्यूज़ :

Asian Champions Trophy: 10 अंक के साथ शीर्ष पर टीम इंडिया, दक्षिण कोरिया को 3-2 से हराकर सेमीफाइनल में, चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से बुधवार को टक्कर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 7, 2023 22:55 IST

Asian Champions Trophy: भारत की ओर से निलाकांता शर्मा (छठे मिनट), हरमनप्रीत सिंह (23वें मिनट) और मनदीप सिंह (33वें मिनट) ने गोल दागे।

Open in App
ठळक मुद्देकिम सुंगह्युन ने 12वें मिनट जबकि यैंग जीहुन ने 58वें मिनट में गोल किया। भारत अपना आखिरी लीग मैच बुधवार को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगा।जीत की बदौलत भारत चार मैच में 10 अंक के साथ शीर्ष पर चल रहा है।

Asian Champions Trophy: भारत ने अपना अजेय अभियान जारी रखते हुए सोमवार को यहां एशियाई चैंपियन्स ट्रॉफी के राउंड रोबिन मैच में दक्षिण कोरिया को 3-2 से हराकर सेमीफाइनल में जगह सुनिश्चित की। भारत की ओर से निलाकांता शर्मा (छठे मिनट), हरमनप्रीत सिंह (23वें मिनट) और मनदीप सिंह (33वें मिनट) ने गोल दागे।

कोरिया की ओर से किम सुंगह्युन ने 12वें मिनट जबकि यैंग जीहुन ने 58वें मिनट में गोल किया। इस जीत की बदौलत भारत चार मैच में 10 अंक के साथ शीर्ष पर चल रहा है। मेजबान टीम ने तीन मैच में जीत दर्ज की है जबकि एक मैच ड्रॉ छूटा। भारत अपना आखिरी लीग मैच बुधवार को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगा।

मलेशिया ने जापान की आखिरी क्षणों में वापसी करने की कवायद को नाकाम करते हुए सोमवार को यहां 3-1 से जीत दर्ज की और एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी (एसीटी) हॉकी टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में अपनी जगह सुरक्षित की। मलेशिया की तरफ से नजमी जाज़लान (13वें मिनट, पेनल्टी कॉर्नर), अशरन हमसानी (37वें) और शेलो सिल्वरियस (59वें मिनट) ने गोल दागे। जापान ने गोल करने के कई मौके गंवाए।

उसके लिए एकमात्र गोल निवा ताकुमा ने 59वें मिनट में किया। इस जीत से मलेशिया के तीन जीत और एक हार से नौ अंक हो गए हैं। एक अन्य मैच में पाकिस्तान की चीन पर 2-1 से जीत के बाद मलेशिया ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की। इस टूर्नामेंट में छह टीमें भाग ले रही हैं तथा राउंड रोबिन आधार पर खेले जा रहे लीग चरण में शीर्ष चार में रहने वाली टीमें सेमीफाइनल में जगह बनाएंगी।

भारत के हाथों 0-5 से करारी हार झेलने के बाद इस मैच में उतरे मलेशिया ने पहले क्वार्टर में ही जाज़लान के ड्रैग फ्लिक पर किए गए गोल से बढ़त बनाई। मलेशिया को रेफरल के बाद यह गोल मिला था। पिछले मैच में पाकिस्तान को 3-3 से ड्रॉ पर रोकने वाला जापान कुछ अवसरों पर गोल करने के करीब पहुंचा लेकिन अंतिम क्षणों की चूक के कारण वह बराबरी का गोल नहीं कर पाया।

इसके अलावा उसने कई पेनल्टी कॉर्नर भी बर्बाद किए। हमसानी ने तीसरे क्वार्टर में फितरी सारी के शानदार प्रयास को गोल में बदलकर मलेशिया की बढ़त दोगुनी कर दी। हमसानी ने मैच खत्म होने से एक मिनट पहले सिल्वरियस के लिए गोल बनाया जिन्होंने स्कोर 3-0 करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। जापान ने इसके बाद जवाबी हमला किया और ताकुमा ने गोल दागा लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी और इससे हार का अंतर ही कम हो पाया।

टॅग्स :हॉकी इंडियाएशियन चैंपियंस ट्रॉफीपाकिस्तानजापानदक्षिण कोरिया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्वरेड कार्पेट पर गिरे पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार, टूटा कंधा?, वीडियो वायरल

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!