लाइव न्यूज़ :

Asian Champions Trophy 2023 semifinal: एसीटी में उलटफेर, पाकिस्तान और चीन की टीम बाहर, यहां देखें सेमीफाइनल लाइन अप

By सतीश कुमार सिंह | Updated: August 10, 2023 11:24 IST

Asian Champions Trophy 2023 semifinal: पहला सेमीफाइनल दूसरे नंबर पर रहे मलेशिया और तीसरे नंबर की टीम दक्षिण कोरिया के बीच होगा।

Open in App
ठळक मुद्देदक्षिण कोरिया, जापान और पाकिस्तान के समान पांच-पांच अंक रहे। दक्षिण कोरिया और जापान ने हालांकि बेहतर गोल अंतर के कारण सेमीफाइनल में जगह बनाई।पाकिस्तान पांचवें स्थान के प्लेऑफ मैच में चीन से भिड़ेगा।

Asian Champions Trophy 2023 semifinal: एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी (एसीटी) हॉकी टूर्नामेंट 2023 में उलटफेर देखने को मिला। पाकिस्तान और चीन की टीम बाहर हो गई। टीम इंडिया ने चिर प्रतिद्वंदी को सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर कर दिया। भारत इस तरह से पांच मैचों में चार जीत और एक ड्रॉ से 13 अंक लेकर शीर्ष पर रहा।

वह शुक्रवार को दूसरे सेमीफाइनल में चौथे नंबर पर रहने वाले जापान से भिड़ेगा, जबकि पहला सेमीफाइनल दूसरे नंबर पर रहे मलेशिया और तीसरे नंबर की टीम दक्षिण कोरिया के बीच होगा। मलेशिया ने दक्षिण कोरिया के खिलाफ 1-0 की जीत से अपने अंकों की संख्या 12 पर पहुंचा कर कुछ समय के लिए शीर्ष स्थान हासिल कर लिया था।

दक्षिण कोरिया, जापान और पाकिस्तान के समान पांच-पांच अंक रहे। दक्षिण कोरिया और जापान ने हालांकि बेहतर गोल अंतर के कारण सेमीफाइनल में जगह बनाई। पाकिस्तान पांचवें स्थान के प्लेऑफ मैच में चीन से भिड़ेगा। पाकिस्तान टीम के लिए मुश्किल फैसला है।

सेमी-फ़ाइनल लाइन-अप:

1. दक्षिण कोरिया बनाम मलेशिया (11 अगस्त 2023)

2. भारत बनाम जापान (11 अगस्त 2023)।

कप्तान हरमनप्रीत सिंह की अगुवाई में भारत ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलने के अपने कौशल का शानदार नमूना पेश करते हुए एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी (एसीटी) हॉकी टूर्नामेंट के राउंड रोबिन लीग के आखिरी मैच में पाकिस्तान को 4-0 से करारी शिकस्त देकर फिर से शीर्ष स्थान हासिल किया। भारत ने प्रत्येक क्वार्टर में एक-एक गोल किया।

उसकी तरफ से कप्तान हरमनप्रीत सिंह (15वें और 23वें मिनट) ने पेनल्टी कॉर्नर पर दो गोल किए। जुगराज सिंह ने 36वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदला जबकि आकाशदीप सिंह ने 55वें मिनट में मैदानी गोल दागा। भारत तकनीकी और कौशल ही नहीं रणनीतिक खेल में भी पाकिस्तान पर हावी रहा और उसने अपने प्रतिद्वंदी को गोल करने के कोई खास मौके नहीं दिए।

पाकिस्तान में शुरू में अधिक आक्रामकता दिखाई जिसका उसे तीसरे मिनट में फायदा मिला जब जवाबी हमले में अब्दुल हन्नान ने गोल कर दिया। भारत ने हालांकि तुरंत ही रिव्यू लिया जिसके बाद यह गोल अमान्य करार दिया गया और पाकिस्तान को पेनल्टी कॉर्नर मिला। भारतीय गोलकीपर कृष्ण बहादुर पाठक ने हालांकि बेहतरीन बचाव करके उसे नाकाम कर दिया।

(इनपुट एजेंसी)

टॅग्स :एशियन चैंपियंस ट्रॉफीहॉकी इंडियापाकिस्तानचीनजापानबांग्लादेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्वरेड कार्पेट पर गिरे पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार, टूटा कंधा?, वीडियो वायरल

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!