लाइव न्यूज़ :

महिला राष्ट्रीय कुश्ती के पहले दौर मे हारी एशियाई चैंपियन दिव्या काकरान

By भाषा | Updated: January 31, 2021 18:25 IST

Open in App

आगरा, 31 जनवरी कुछ महीने पहले कोविड-19 संक्रमण का शिकार हुई एशियाई चैंपियन दिव्या काकरान को रविवार को यहां सीनियर महिला राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप के 68 किग्रा वर्ग के पहले दौर में उत्तर प्रदेश की रजनी के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा।

पिछले साल फरवरी में एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप मे स्वर्ण पदक जीतने वाली दिव्या को पहले दौर में रजनी के खिलाफ 6-8 से शिकस्त झेलनी पड़ी। रजनी ने बाद में रजत पदक जीता।

हरियाणा की अनीता ने स्वर्ण जबकि दिल्ली की रोनक गुलिया और रेलवे की रितु मलिक ने कांस्य पदक जीता।

महाराष्ट्र की नंदिनी ने 53 किग्रावर्ग में स्वर्ण पदक जीता जबकि दिल्ली की ममता रानी ने रजत पदक हासिल किया। मणिपुर की पी विद्यारानी और मध्यप्रदेश की पूजा जाट ने कांस्य पदक जीते।

रेलवे की सरिता ने 59 किग्रा वर्ग में स्वर्ण जीता जबकि रजत हरियाणा की संजू देवी के खाते में गया। कांस्य पदक दिल्ली की नेहा और हरियाणा की अंजली ने जीते।

रेलवे की एक अन्य पहलवान निशा ने 65 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। इस वर्ग का रजत राजस्थान की मोनिका जबकि कांस्य पदक पंजाब की जसप्रीत कौर और रेलवे की निक्की ने जीते।

रेलवे ने 76 किग्रा वर्ग में भी दबदबा बनाया जहां किरण ने स्वर्ण पदक जीता। हिमाचल की रानी ने रजत जबकि हरियाणा की पूजा और उत्तराखंड की काजल ने कांस्य पदक जीते।

हरियाणा 200 अंक के साथ शीर्ष पर रहा। रेलवे (163) ने दूसरा जबकि दिल्ली (119) ने तीसरा स्थान हासिल किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में नई सरकार के शपथ ग्रहण की तैयारियां जोरों पर, भाजपा विधायक दल की बैठक में नए नेता के नाम पर अंतिम लग सकती है मुहर

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Funeral: पंचतत्व में विलीन विलीन हुईं आशा भोसले, दिग्गज गायकों ने गीतों के माध्यम से दी अंतिम संगीतमय श्रद्धांजलि

क्राइम अलर्टबिहार के किशनगंज जिले में पुलिस ने किया जिस्मफरोशी के धंधे को बेनकाब, 4 नाबालिग लड़कियों समेत कुल 9 युवतियों को कराया मुक्त

भारतराजद के तेजस्वी यादव ने छात्र राजद का किया नया नामकरण, नए संगठन ‘सोशलिस्ट स्टूडेंट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया’ के गठन की घोषणा की

क्राइम अलर्टबेंगलुरु के छात्रों ने ऐशो-आराम की ज़िंदगी के लिए नकली बंदूक से सहपाठी का किया अपहरण, 50,000 रुपये की मांगी फिरौती

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!