लाइव न्यूज़ :

एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप: तेजिंदरपाल सिंह तूर, गोमती मारिमुतु ने भारत को दिलाए गोल्ड मेडल

By भाषा | Updated: April 23, 2019 09:52 IST

Asian Athletics Championships: एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गोमती मारिमुतु और तेजिंदरपाल सिंह तूर ने भारत को क्रमश: 800 मीटर रेस और गोला फेंक में दिलाए गोल्ड मेडल

Open in App

दोहा, 22 अप्रैल: गोमती मारिमुतु ने महिलाओं की 800 मीटर दौड़ और तेजिंदरपाल सिंह तूर ने गोला फेंक में स्वर्ण पदक जीते जिससे भारत एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप के दूसरे दिन सोमवार को यहां पांच पदक जीतने में सफल रहा। तीस वर्षीय गोमती ने दो मिनट 02.70 सेकेंड का समय निकालकर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और भारत का स्वर्ण पदक का खाता खोला।

गोमती ने कहा, 'फिनिश लाइन पार करने से पहले तक मैंने महसूस ही नहीं किया कि मैंने स्वर्ण पदक जीत लिया है। अंरुतिम 150 मीटर में काफी कड़ा मुकाबला था।' राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारक और प्रबल दावेदार तूर ने पहले ही दौर में 20.22 मीटर के प्रयास के साथ पुरुष गोला फेंक में स्वर्ण पदक जीता। तूर का निजी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 20.75 मीटर है। इसके बाद शिवपाल ने पुरुषों के भाला फेंक में रजत पदक हासिल किया। उन्होंने 86.23 मीटर भाला फेंका जो उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

शिवपाल ने 83 मीटर के क्वॉलिफाईंग मार्क को हासिल करके विश्व चैंपियनशिप के लिये भी क्वॉलिफाई किया जो सितंबर-अक्टूबर में इसी स्थान पर होगी। जाबिर मदारी पल्लियालिल और सरिताबेन गायकवाड़ ने क्रमश: पुरुषों और महिलाओं की 400 मीटर बाधा दौड़ में कांस्य पदक जीते। इन पांच पदकों से भारत के कुल पदकों की संख्या 10 हो गयी जिसमें दो स्वर्ण, तीन रजत और पांच कांस्य पदक शामिल हैं। भारत ने रविवार को दो रजत और तीन कांस्य पदक जीते थे।

फर्राटा धाविका दुती चंद ने 100 मीटर में लगातार दूसरे दिन अपना राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ा लेकिन फाइनल में 11 .44 सेकेंड का निराशाजनक प्रदर्शन करते हुए पांचवें स्थान पर रहीं। दुति ने रविवार को हीट में 11.28 सेकेंड का समय निकालने के बाद सोमवार को सेमीफाइनल में 11.26 सेकेंड का समय लेकर अपने रिकॉर्ड में सुधार किया था। भारत को दूसरे दिन पहला पदक 24 साल की गायकवाड़ ने दिलवाया। उन्होंने महिलाओं की 400 मीटर बाधा दौड़ 57.22 सेकेंड में पूरी की।

जाबिर ने इसके बाद 49.13 सेकेंड के साथ पुरुषों की इस स्पर्धा में तीसरा स्थान हासिल किया। जाबिर ने इसके साथ विश्व चैंपियनशिप के लिये भी क्वॉलिफाई किया जिसका क्वॉलिफाईंग मार्क 49.30 सेकेंड था। धारून अयासामी इस स्पर्धा में विश्व चैंपियनशिप के लिये क्वॉलिफाई करने वाले पहले भारतीय थे। वह चोटिल होने के कारण एशियाई चैंपियनशिप में नहीं खेल पाये। पुरूषों की 400 मीटर में मौजूदा चैंपियन मोहम्मद अनस और अरोकिया राजीव पदक जीतने नाकाम रहे। राजीव चौथे और अनस आठवें स्थान पर रहे। 

टॅग्स :एथलेटिक्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारतभारतीय एथलेटिक्स 2025ः नीरज चोपड़ा ने 90 मीटर की दूरी हासिल की?, डोपिंग डंक भी डसता रहा, इन खिलाड़ी पर गाज?

भारतAsian Athletics Championships: सचिन यादव से हारते-हारते बचे अरशद नदीम?, 86.40 मीटर के साथ ओलंपिक चैंपियन ने जीता स्वर्ण, 85.16 मीटर के साथ सचिन ने जीता सिल्वर

विश्वUS: महिला वर्ग के खेलों में ट्रांसजेंडरों के भाग लेने पर रोक, डोनाल्ड ट्रंप ने लिया फैसला

अन्य खेलNeeraj Chopra-Kishore Jena Asian Games: पेरिस ओलंपिक 2024 में साथ ही धमाल मचाएंगे चोपड़ा और जेना, एशियाई खेल में जीते स्वर्ण और रजत

अन्य खेलAsian Games 2023 Overall medals tally: एशियाई खेल में अभी तक 80 पदक पर कब्जा, 18 स्वर्ण के साथ चौथे स्थान पर भारत, बैंस, सेबल, जेना और महिलाओं की 4x400 मीटर रिले ने रजत पदक

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!