लाइव न्यूज़ :

एनकेटिया की हैट्रिक से आर्सनल लीग कप के सेमीफाइनल में

By भाषा | Updated: December 22, 2021 10:33 IST

Open in App

लंदन, 22 दिसंबर (एपी) एडी एनकेटिया की हैट्रिक और किशोर खिलाड़ी चार्ली पेटिनो के अपने पदार्पण मैच में किये गये गोल से आर्सनल ने संडरलैंड को 5-1 से करारी शिकस्त देकर इंग्लैंड के लीग कप फुटबॉल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

एनकेटिया ने 17वें, 49वें और 58वें मिनट में गोल दागे। इस बीच निकोलस पेपे ने 27वें मिनट में गोल किया। अठारह वर्षीय पेटिनो ने स्थानापन्न खिलाड़ी के रूप में उतरने के बाद दूसरे हॉफ के ‘इंजुरी टाइम’ में गोल किया।

संडरलैंड की तरफ से एकमात्र गोल नाथन ब्रॉडहेड ने 31वें मिनट में किया।

लीग कप में चेल्सी और ब्रेंटफोर्ड, लिवरपूल और लीस्टर तथा टोटेनहैम और वेस्ट हैम के बीच होने वाले मैचों से सेमीफाइनल की अन्य तीन टीमों का निर्धारण होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

क्रिकेट300 का स्ट्राइक रेट, 8 चौके, 7 छक्के, 26 गेंद और 78 रन?, विराट कोहली की टीम पर टूटे वैभव, 15 वर्ष के इस लड़के ने हेजलवुड-भुवनेश्वर को किया धुआं-धुआं

क्राइम अलर्टतेल में खेलः देशभर में गैस की कालाबजारी के बीच हाइवे पर पेट्रोल-डीजल की चोरी?

पूजा पाठPanchang 11 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 11 April 2026: आज वृषभ समेत इन 4 राशिवालों के लिए रहेगा शनि भारी, अचानक आ सकती है बड़ी परेशानी

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!