अर्जुन ने टाटा स्टील रैपिड शतरंज का खिताब जीता
By भाषा | Updated: November 19, 2021 22:24 IST2021-11-19T22:24:55+5:302021-11-19T22:24:55+5:30

अर्जुन ने टाटा स्टील रैपिड शतरंज का खिताब जीता
कोलकाता, 19 नवंबर भारत के युवा खिलाड़ी अर्जुन एरिगैसी ने आखिरी दौर में दुनिया के चौथे नंबर के खिलाड़ी लेवोन अरोनियन की कड़ी चुनौती को रोकने में सफल रहते हुए शुक्रवार को यहां टाटा स्टील शतरंज इंडिया के रैपिड खिताब को अपने नाम किया।
आर प्रज्ञानानंद इसमें तीसरे स्थान पर रहे, जबकि विदित गुजराती और मुरली कार्तिकेयन ने शीर्ष पांच में शेष स्थान हासिल किया।
इस जीत के बाद अर्जुन ब्लिट्ज श्रेणी में अधिबान भास्करन की जगह लेंगे।
अंतिम दौर में एक अंक की बढ़त के साथ पहुंचे अर्जुन को खिताब अपने नाम करने के लिए शीर्ष वरीयता प्राप्त अरोनियन की कड़ी चुनौती से पार पाना था।
भारत के 18 साल के इस खिलाड़ी ने शानदार सूझबूझ दिखाते हुए मुकाबले को ड्रा किया।
मुरली कार्तिकेय के पास शीर्ष तीन में जगह बनाने का मौका था, जिसके लिए उन्होंने आर प्रज्ञानानंद के खिलाफ आक्रामक खेल खेला लेकिन इसका फायदा नहीं हुआ। युवा प्रज्ञानानंद ने 73 चाल के बाद दो बार के राष्ट्रीय चैम्पियन को ड्रॉ के लिए तैयार होने पर मजबूर कर दिया।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।