लाइव न्यूज़ :

अर्जुन, सात विदेशी खिलाड़ी आनलाइन निशानेबाजी प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे

By भाषा | Updated: April 25, 2021 15:14 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 अप्रैल भारत के अर्जुन बबूता सहित दुनिया के आठ चोटी के निशानेबाज ‘टॉपगन’ नाम की आनलाइन निशानेबाजी प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।

इस आनलाइन प्रतियोगिता का आयोजन 29 अप्रैल से आठ मई तक किया जाएगा।

चंडीगढ़ के 22 साल के निशानेबाज बबूता को खेल की संचालन संस्था भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ (एनआरएआई) से प्रतियोगिता में हिस्सा लेने की स्वीकृति मिल गई है। आयोजक शिमोन शरीफ ने यह जानकारी दी।

बबूता ने 2017 एशियाई चैंपियनशिप में जूनियर पुरुष 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में रजत पदक जीता और उनके नाम पर आईएसएसएफ जूनियर विश्व कप में तीन कांस्य पदक भी हैं।

शरीफ ने कहा, ‘‘मैंने इस प्रतियोगिता को इस तरह डिजाइन किया है कि यह बेहद ही रोचक हो और दर्शकों को देखने में अच्छी लगे। दुनिया के कुछ सर्वश्रेष्ठ निशानेबाजों को पहली बार एक-दूसरे के खिलाफ एक-एक करके भिड़ते हुए देखा जा सकेगा। मैं निशानेबाजों के प्रत्येक आंकड़े के साथ इसे वीडियो गेम का लुक देना चाहता हूं।’’

टूर्नामेंट में 2016 रियो ओलंपिक की स्वर्ण पदक विजेता अमेरिका की गिनी थ्रेसर और टीम के उनके साथी दुनिया के तीसरे नंबर के निशानेबाज लुकास कोजेनिस्की ने हिस्सा लेने की पुष्टि की है। आस्ट्रिया के मार्टिन स्ट्रेंपफल और बर्नहार्ड पिकल, सर्बिया के मिलेंको सेबिच, इस्राइल के सीरी स्टर्नबर्ग और स्पेन के मिरीका रोसेल भी टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में उत्पाती बंदरों का होगा एनकाउंटर! प्रधान मुख्य वन संरक्षक सुनील चौधरी ने दिए निर्देश

क्रिकेटRCB vs DC: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में आरसीबी टीम ने क्यों पहनी है 'ग्रीन जर्सी'?

भारतबिहार में सम्राट सरकार 24 अप्रैल को विधानसभा में साबित करेगी बहुमत, बुलाया गया एक दिवसीय विशेष सत्र

क्राइम अलर्टदिल्ली पुलिस ने 4 आतंकी संदिग्धों को किया गिरफ्तार, टॉय कारों का इस्तेमाल करके हमले की बना रहे थे योजना

भारतबिहार में पूर्व उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा की घटाई गई सुरक्षा, नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को पहली बार दी गई जेड सिक्योरिटी

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!