लाइव न्यूज़ :

अर्जेन्टीना पुरुष हॉकी टीम ने तीसरे अभ्यास मैच में भारत को हराया

By भाषा | Updated: April 13, 2021 22:34 IST

Open in App

ब्यूनस आयर्स, 13 अप्रैल भारतीय पुरुष हॉकी टीम को अर्जेन्टीना दौरे पर पहली हार का सामना करना पड़ा जब ओलंपिक चैंपियन टीम ने मंगलवार को यहां तीसरे अभ्यास मैच में उसे 1-0 से हरा दिया।

मैच का एकमात्र गोल आठवें मिनट में लुकास टोस्कानी ने किया।

भारत ने अर्जेन्टीना को एफआईएच हॉकी प्रो लीग के दो मुकाबलों में हराया था। भारत ने पहला मैच शूट आउट में जीता जब नियमित समय के बाद दोनों टीमें 2-2 से बराबर थी। मेहमान टीम ने इसके बाद दूसरे मुकाबले में 3-0 से आसान जीत दर्ज की।

अपना 50वां अंतरराष्ट्रीय मैच खेले रहे युवा भारतीय गोलकीपर कृष्ण पाठक ने कई अच्छे बचाव किए नहीं तो भारत की हार का अंतर और अधिक होता।

भारत के लिए शिलानंद लाकड़ा और मनदीप सिंह ने कुछ अच्छे मौके बनाए लेकिन अर्जेन्टीना के अनुभवी गोलकीपर जुआन मैनुअल विवाल्डी को पछाड़ने में नाकाम रहे।

दोनों टीमों के बीच चौथा अभ्यास मैच बुधवार को खेला जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार के मुख्यमंत्री की घोषणा कल, 15 अप्रैल को शपथ ग्रहण समारोह, सीएम की रेस में सबसे आगे यह चेहरा

बॉलीवुड चुस्कीपाकिस्तान में US-ईरान बातचीत के बाद, नेटिज़न्स ने पूछा, ‘होटल का बिल कौन भरेगा?’ परेश रावल ने दिया मजेदार जवाब

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की प्रक्रिया निर्णायक मोड़ पर, 14-15 अप्रैल होगा अहम दिन, पीएम मोदी के भी भाग लेने की संभावना, जदयू-भाजपा नेताओं के बीच अहम बैठक जारी 

क्रिकेटआखिर कब तक बुमराह उठाएंगे मुंबई इंडियंस भार?, डुप्लेसी ने कहा- केवल 4 ओवर करते बूम-बूम, आखिर 16 ओवर पर सोचे हार्दिक?

भारतनोएडा में प्रदर्शन तेज, फैक्ट्री में कामकाज ठप?, वाहनों और संपत्ति में तोड़फोड़, हाई अलर्ट पर दिल्ली पुलिस, वीडियो

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!