लाइव न्यूज़ :

तीरंदाजी विश्व कप: क्वालीफिकेशन दौर के बाद भारतीयों के बीच वर्मा, ज्योति शीर्ष पर

By भाषा | Updated: June 23, 2021 18:59 IST

Open in App

पेरिस, 23 जून अभिषेक वर्मा और ज्योति सुरेखा वेनाम बुधवार को यहां तीरंदाजी विश्व कप चरण तीन के पुरुष और महिला वर्ग की कंपाउंड स्पर्धा के क्वालीफिकेशन दौर के बाद क्रमश: 11वें और 15वें स्थान के साथ भारतीयों में शीर्ष पर रहे।

लगभग दो साल में पहली अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल रहे भारत के कंपाउंड तीरंदाज लय में नहीं दिखे।

दो बार के विश्व चैंपियन वर्मा ने 706 अंक जुटाए। अमन सैनी 704 अंक के जुटाकर 21वें जबकि रजत चौहान 697 अंक के साथ 42वें स्थान पर रहे।

भारतीय पुरुष कंपाउंड तिकड़ी ने कुल 2107 अंक के साथ छठा स्थान हासिल किया और टीम स्पर्धा के पहले दौर में उनका सामना 11वें नंबर की टीम स्वीडन से होगा।

भारतीय महिला कंपाउंड टीम 2066 अंक के साथ छठे स्थान पर रही और पहले दौर में उसका सामना 11वें नंबर की टीम फ्रांस से होगा।

व्यक्तिगत वर्ग में ज्योति 695 अंक के साथ 15वें पर रहीं जबकि सांची ढल्ला (690 अंक) और अक्षिता (681 अंक) ने क्रमश: 22वां और 32वां स्थान हासिल किया।

मिश्रित जोड़ी स्पर्धा में वर्मा और ज्योति नौवें स्थान पर रहे और उन्हें पहले दौर में बाई मिली है। अंतिम 16 के मुकाबले में इस जोड़ी का सामना आठवें नंबर के रूप से होगा।

भारत के कंपाउंड तीरंदाजों ने पिछली बार नवंबर 2019 में बैंकॉक में एशियाई चैंपियनशिप में प्रतिस्पर्धा पेश की थी जहां वर्मा और ज्योति की जोड़ी ने चीनी ताइपे की जोड़ी को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण पदक जीता था।

कंपाउंड टीम को गुआटेमाला में सत्र के पहले चरण के विश्व कप से बाहर होने को बाध्य होना पड़ा था जब उनके कोच का कोविड-19 नतीजा ‘गलत पॉजिटिव’ आया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 6 की मौत

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

क्राइम अलर्टअशोक खरात केसः 130 फर्जी बैंक खाता,  63 करोड़ रुपये से अधिक लेन-देन, आधार कार्ड, पैन कार्ड और तस्वीरें शामिल

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!