लाइव न्यूज़ :

अंशु मलिक पोलैंड ओपन से हटी, कोविड-19 का परीक्षण करवाया गया

By भाषा | Updated: June 11, 2021 14:21 IST

Open in App

वारसा, 11 जून ओलंपिक की तैयारियों में लगी युवा भारतीय पहलवान अंशु मलिक बुखार आने के कारण शुक्रवार को पोलैंड ओपन कुश्ती प्रतियोगिता से हट गयी और जब तक उनकी कोविड—19 परीक्षण की रिपोर्ट नहीं आती है वह अलग थलग रहेगी।

पता चला है कि अंशु शुक्रवार की सुबह 57 किग्रा वर्ग में वजन कराने के लिये आयी थी। उन्हें बुखार था और इसलिए उनहें प्रति​योगिता से हटने की सलाह दी गयी।

भारतीय दल के सूत्रों ने पीटीआई—भाषा से कहा, ''अंशु प्रतियोगिता से नहीं हटना चाहती थी लेकिन ऐहतियात के तौर पर उन्हें अलग थलग कर दिया गया। यह पता करने के लिये कि उन्हें कोरोना वायरस है या नहीं, उनका नमूना लिया गया है। ''

उन्होंने कहा, ''यह कोविड—19 का मामला नहीं लगता है क्योंकि वारसा पहुंचने तक वह अच्छी स्थिति में थी लेकिन यह ऐसा समय है कि आप जोखिम नहीं उठा सकते और इसलिए उनका परीक्षण किया गया। ''

अंशु के माता पिता पिछले महीने वायरस की चपेट में आ गये थे। उनके ठीक होने तक अंशु और उनका छोटा भाई रोहतक के एक होटल में रुके थे।

उन्नीस वर्षीय अंशु ने इस साल अप्रैल में अलमाटी में एशियाई ओलंपिक क्वालीफाईंग के जरिये तोक्यो खेलों में जगह बनायी थी।

अंशु तोक्यो ओलंपिक से पहले आखिरी रैकिंग सीरीज से हटने वाली दूसरी भारतीय खिलाड़ी है। उनसे पहले दीपक पूनिया कोहनी की चोट के कारण पुरुष फ्रीस्टाइल के 86 किग्रा भार वर्ग की प्रतिस्पर्धा से हट गये थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

बॉलीवुड चुस्कीSamay Raina Net Worth: कॉमेडियन का लगभग ₹200 करोड़ का साम्राज्य स्टैंड-अप्स, चेस स्ट्रीम्स, ब्रांड डील्स और अन्य चीज़ों पर आधारित

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!