लाइव न्यूज़ :

मनु भाकर के ट्वीट पर भड़के अनिल विज, कहा- 'खिलाड़ियों में हो अनुशासन, वादे के मुताबिक मिलेगी इनामी राशि'

By विनीत कुमार | Updated: January 5, 2019 13:31 IST

मनु भाकर ने शुक्रवार को ट्वीट कर हरियाणा के खेल मंत्री अनिल विज से पूछा था कि 2 करोड़ इनाम की बात क्या एक जुमला था।

Open in App
ठळक मुद्देमनु भाकर के शुक्रवार को ट्वीट के बाद शुरू हुआ था विवादअनिल विज ने पिछले साल यूथ ओलंपिक के बाद ट्वीट कर की थी इनाम की घोषणा

हरियाणा के खेल मंत्री अनिल विज ने 2 करोड़ रुपये इनामी राशि संबंधी घोषणा के बारे में युवा महिला निशानेबाज मनु भाकर के ट्वीट कर तंज किये जाने को लेकर नाराजगी जताई है। अनिल विज ने ट्वीट कर कहा कि निश्चित रूप से वादे के मुताबिक इनामी राशि दी जाएगी और मनु भाकर को इस तरह से विवाद करने को लेकर दुख जताना चाहिए।

अनिल विज ने शनिवार को ट्वीट किया, 'मनु भाकर को सार्वजनिक तौर पर कोई बात कहने से पहले खेल विभाग से पुष्टि कर लेनी चाहिए। एक राज्य सरकार जो देश में सबसे बड़े अवॉर्ड दे रही है उसे बदनाम करना निराशाजनक है। भाकर उस समय के नोटिफिकेशन और मेरी ओर से किए गये ट्वीट के अनुसार निश्चित रूप से 2 करोड़ रुपये हासिल करेंगी।' 

साथ ही विज ने कहा, 'खिलाड़ियों में थोड़ा अनुशासन होना चाहिए। भाकर को ऐसे विवाद पैदा करने के लिए दुख जताना चाहिए। उन्हें अभी बहुत आगे जाना है। उन्हें केवल अपने खेल पर ध्यान देना चाहिए।' 

दरअसल पूरा विवाद शुक्रवार को सामने आया था जब मनु भाकर ने शुक्रवार को एक के एक बाद ट्वीट कर राज्य सरकार और हरियाणा के खेल मंत्री अनिल विज पर जमकर निशाना साधा। मनु ने अनिल विज से पूछा कि क्या उन्हें यूथ ओलंपिक-2018 में गोल्ड मेडल जीतने के बाद सरकार के पहले के वादे के अनुसार 2 करोड़ रुपये मिलेंगे या फिर ये कोई जुमला था। 

बता दें कि पिछले साल यूथ ओलंपिक से पहले हरियाणा सरकार ने बदली हुई रणनीति के तहत गोल्ड मेडल जीतने वाले एथलीट को 2 करोड़, सिल्वर मेडल के लिए 1.25 करोड़ और ब्रॉन्ज जीतने वालों को 80 लाख रुपये की राशि देने की घोषणा की थी। इससे पहले यूथ ओलंपिक खेलों में मेडल जीतने वालों को क्रमश: 10 लाख, 7.5 लाख और 5 लाख रुपये दिये जाते थे। 

हालांकि, पिछले दिसंबर में हरियाणा सरकार ने एक बार फिर नीति बदली और इनामी राशि को घटाकर 1 करोड़, 65 लाख और 40 लाख रुपये कर दिया। भाकर ने पिछले साल यूथ ओलंपिक, आईएसएसएफ वर्ल्ड कप और कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीता था।

टॅग्स :मनु भाकरअनिल विजहरियाणायूथ ओलंपिक
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

क्राइम अलर्ट120 दिन पहले शादी, जहरीला इंजेक्शन देकर रेडियोलॉजिस्ट पति अरुण शर्मा ने नर्स पत्नी काजल को मार डाला, शारीरिक उत्पीड़न और दहेज उत्पीड़न ने ली जान?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!