लाइव न्यूज़ :

अमित पंघल रूस में मुक्केबाजी प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में

By भाषा | Updated: April 22, 2021 13:02 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 अप्रैल ओलंपिक की तैयारियों में जुटे अमित पंघल (52 किग्रा) ने रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में चल रहे गवर्नस कप मुक्केबाजी प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में जगह बनाकर अपने लिये पदक पक्का किया लेकिन पांच अन्य भारतीय मुक्केबाजों को पहले दौर में ही हार का सामना करना पड़ा।

विश्व चैंपियनशिप के रजत पदक विजेता और एशियाई खेलों के मौजूदा चैंपियन ने स्थानीय खिलाड़ी तामिर गालानोव को 5—0 से हराकर अंतिम चार में जगह बनायी।

सुमित सांगवान (81 किग्रा), मोहम्मद हुसामुद्दीन (57 किग्रा), नमन तंवर (91 किग्रा), ओलिंपिक में जगह बना चुके आशीष कुमार (75 किग्रा) और विनोद तंवर (49 किग्रा) को हालांकि शुरू में बाहर का रास्ता देखना पड़ा।

विनोद को रूस के इगोर सारेगोरोत्सेव से 2—3 से जबकि सुमित को उज्बेकिस्तान के ​दिशोद रूजमेतोव से 0—5 से हार झेलनी पड़ी। नमन को कजाखस्तान के अयाबेक ओरालबे ने 5—0 से हराया।

आशीष एक करीबी मुकाबले में रूस के निकिता कुजमिन से 2—3 से हार गये। हुसामुद्दीन भी उज्बेकिस्तान के मीराजिज मुरजाखलिलोव के सामने नहीं टिक पाये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में उत्पाती बंदरों का होगा एनकाउंटर! प्रधान मुख्य वन संरक्षक सुनील चौधरी ने दिए निर्देश

क्रिकेटRCB vs DC: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में आरसीबी टीम ने क्यों पहनी है 'ग्रीन जर्सी'?

भारतबिहार में सम्राट सरकार 24 अप्रैल को विधानसभा में साबित करेगी बहुमत, बुलाया गया एक दिवसीय विशेष सत्र

क्राइम अलर्टदिल्ली पुलिस ने 4 आतंकी संदिग्धों को किया गिरफ्तार, टॉय कारों का इस्तेमाल करके हमले की बना रहे थे योजना

भारतबिहार में पूर्व उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा की घटाई गई सुरक्षा, नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को पहली बार दी गई जेड सिक्योरिटी

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!