लाइव न्यूज़ :

बॉक्सर अमित पंघाल ने रचा इतिहास, बने मुक्केबाजी चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने वाले पहले भारतीय

By सुमित राय | Updated: September 20, 2019 16:44 IST

एशियाई चैंपियन अमित पंघाल (52 किग्रा) विश्व पुरुष मुक्केबाजी चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने वाले पहले भारतीय बन गए।

Open in App
ठळक मुद्देअमित पंघाल ने 52 किलोग्राम भार वर्ग के विश्व पुरुष मुक्केबाजी चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंच गए।फाइनल में पहुंचने के साथ ही अमित ने इतिहास रच दिया और ऐसा करने वाले पहले भारतीय मुक्केबाज बन गए।

एशियाई चैंपियन अमित पंघाल ने 52 किलोग्राम भार वर्ग के विश्व पुरुष मुक्केबाजी चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने के साथ ही इतिहास रच दिया और वो इस प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंचने वाले पहले भारतीय मुक्केबाज बन गए। अमित ने कजाखस्तान के साकेन बिबोसिनोव को 52 किलोग्राम फ्लाईवेट वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबले में 3-2 से हराया।

टूर्नामेंट में दूसरी वरीयता प्राप्त खिलाड़ी अमित पंघाल का सामना अब फाइनल में शनिवार को उज्बेकिस्तान के शाखोबिदिन जोइरोव से होगा, जिन्होंने फ्रांस के बिलाल बेनामा को दूसरे सेमीफाइनल में हराकर फाइनल तक का सफर तय किया है।

वहीं अमित पंघाल के अलावा सेमीफाइनल में पहुंचे भारत के अन्य मुक्केबाज मनीष कौशिक को ब्रॉन्ज मेडल से संतोष करना पड़ा। मनीष को 63 किलोग्राम भारवर्ग के सेमीफाइनल मुकाबले में क्यूबा के मुक्केबाज एंडी गोम्ज ने 5-0 के अंतर से हराया और फाइनल में जगह बनाई।

अमित ने इससे पहले साल 2018 में एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीता था। हरियाणा के रोहतक जिले में मायना गांव के रहने वाले अमित का जन्म जन्म 16 अक्तूबर 1995 में हुआ था। अमित ने 22 साल की उम्र में ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट को हराकर साल 2018 में एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल अपने नाम किया था। उन्होंने उसी साल हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल भी अपने नाम किया था।

बता दें कि यह विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में भारतीय टीम का अबतक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है और इससे पहले भारत ने वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप के एक सीजन में कभी एक से अधिक ब्रॉन्ज मेडल नहीं जीता था। भारत ने वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में इससे पहले चार ब्रॉन्ज मेडल जीते थे। विजेंदर सिंह (2009), विकास कृष्णन (2011), शिवा थापा (2015) और गौरव बिधुरी (2017) ने ब्रॉन्ज मेडल दिलाया था।

टॅग्स :अमित पंघालबॉक्सरमुक्केबाजी
Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलइंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन, आईबीए के साथ मिलकर भारतीय बॉक्सिंग को सशक्त बनाने की दिशा में करेगा काम

भारतविश्व मुक्केबाजी कप फाइनल्स में 20 पदक, सोना ही सोना?, 09 स्वर्ण, 06 रजत और 05 कांस्य, भारतीय मुक्केबाजों ने चीन और इटली को धुना

भारतWorld Boxing Cup 2025: मीनाक्षी हुड्डा, प्रीति पवार ने वर्ल्ड बॉक्सिंग कप फाइनल्स जीते गोल्ड मेडल

भारतकौन हैं जैस्मीन लंबोरिया?, विश्व खिताब जीतने वाली केवल तीसरी भारतीय मुक्केबाज

भारतअंडर-19 एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिपः 3 गोल्ड, 7 सिल्वर और 4 कांस्य पदक, टीम इंडिया ने कजाकिस्तान, उज्बेकिस्तान और चीन को हराते हुए 14 मेडल पर कब्जा

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!