लाइव न्यूज़ :

कोलंबिया से हारकर अमेरिका डेविस कप फाइनल्स से बाहर

By भाषा | Updated: November 29, 2021 10:21 IST

Open in App

वाशिंगटन, 29 नवंबर (एपी) रिकॉर्ड 32 बार की चैम्पियन अमेरिकी टीम कोलंबिया से शर्मनाक हार के बाद डेविस कप टेनिस फाइनल्स से बाहर हो गई ।

अमेरिका को 0 . 2 से पराजय का सामना करना पड़ा चूंकि रीली ओपेलका और जैक सॉक युगल मैच में कोलंबिया के जुआन सेबेस्टियन काबाल और रॉबर्ट फाराह से पहले सेट में पिछड़ने के बाद रिटायर हो गए ।

इससे पहले डेनियल इलाही गालान ने जॉन इसनेस को 6 . 3, 3 . 6, 7 . 6 से हराकर बराबरी की थी । फ्रांसिस टियाफो ने निकोलस मेजिया को 4 . 6, 6 . 3, 7 . 6 से हराकर अमेरिका को बढत दिलाई थी ।

इस बीच रूस ने गत चैम्पियन स्पेन को 2 . 1 से हराकर बाहर कर दिया । इससे ग्रुप की दूसरी टीम के रूप में नोवाक जोकोविच की सर्बिया अगले दौर में पहुंच गई ।

रूसी टेनिस महासंघ की टीम का सामना क्वार्टर फाइनल में स्वीडन से होगा । वहीं इटली की टक्कर क्रोएशिया से , ब्रिटेन की जर्मनी से और सर्बिया की कजाखस्तान से होगी ।

जर्मनी ने आस्ट्रिया को 2 . 1 से हराया जबकि क्रोएशिया ने हंगरी को इसी अंतर से मात दी । कजाखस्तान ने कनाडा को 3 . 0 से हराया तो ब्रिटेन ने चेक गणराज्य को 2 . 1 से शिकस्त दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 6 की मौत

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!