लाइव न्यूज़ :

स्क्वैश: स्विट्जरलैंड की ये चैम्पियन नहीं आई चेन्नई, परिवार बोला- 'महिलाओं के लिए सुरक्षित नहीं भारत'

By विनीत कुमार | Updated: July 21, 2018 13:57 IST

एलिंक्स के पैरेंट्स ने भारत महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराधों को लेकर आ रही खबरों को देखते हुए ये फैसला लिया।

Open in App

नई दिल्ली, 21 जुलाई: चेन्नई में 17 जुलाई से चले रहे वर्ल्ड जुनियर स्क्वैश चैम्पियनशिप में खेलने के लिए 28 देशों के खिलाड़ी भारत में हैं। हालांकि, स्विट्जरलैंड की शीर्ष रैकिंग वाली खिलाड़ी एंब्रे एलिंक्स के इस टूर्नामेंट में खेलने के लिए भारत नहीं आने को लेकर चर्चा छिड़ गई है। एक रिपोर्ट के अनुसार एलिंक्स के माता-पिता नहीं चाहते थे कि उनकी बेटी भारत आएं।

न्यू इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार एलिंक्स के पैरेंट्स ने भारत महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराधों को लेकर आ रही खबरों को देखते हुए ये फैसला लिया। स्विस कोच पास्कल भुरिन के अनुसार, 'एंब्रे एलिक्स हमारी टॉप रैंक की महिला खिलाड़ी है। वह नहीं आ सकीं क्योंकि उनके पैरेंट्स नहीं चाहते थे।' 

कोच के अनुसार, 'वे इंटरनेट पर लगातार ये पढ़ रहे थे कि भारत में महिलाएं कितनी असुरक्षित हैं और इसलिए वे अपनी बेटी को लेकर कोई खतरा नहीं उठाना चाहते थे। हालांकि, हमने अभी तक कुछ ऐसा अनुभव नहीं किया है।'

इससे पहले यह खबरें भी आई थीं कि ईरान, ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका ने भी चिंता जाहिर की थी और अपने खिलाड़ियों को आम कपड़े पहनने की सलाह दी थी कि ताकि वे ज्यादा ध्यान आकर्षित न करें। हाल ही में एक 11 साल की बच्ची के साथ रेप के लिए 17 लोगों को गिरफ्तार किया गया था।

वर्ल्ड स्क्वैश फेडरेशन (WSF) के मुख्य कार्यकारी एंड्रियू शेली भी इन रिपोर्ट्स पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए कहा निश्चित तौर पर पैरेंट्स की भावनाओं का ख्याल रखा जाना चाहिए। टूर्नामेंट के आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, 'इसके बावजूद 28 देशों से 250 से ज्यादा खिलाड़ी और अधिकारी मौजूद हैं। इसमें स्विट्जरलैंड की भी पूरी टीम है। WSF की तरह उन सभी को सुरक्षा इंतजाम और तमिलनाडु स्क्वैश असोसिएशन की ओर से मुहैया कराई गई व्यवस्था पर पूरा भरोसा है।'

टॅग्स :चेन्नई
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनाव: 8,000 रुपये मूल्य की ‘इल्लैरसी’ कूपन योजना, टीवी, रेफ्रिजरेटर, वाशिंग मशीन, मिक्सर, माइक्रोवेव ओवन, इंडक्शन स्टोव खरीदे

पूजा पाठEid ul Fitr 2026 Moon: सबको साथ लेकर चलने का पैगाम देती ईद

क्राइम अलर्टChennai: महिलाओं के पास पेशाब करने पर शराबी की पिटाई, उसे बचाने की कोशिश में दोस्त मारा गया

स्वास्थ्यमूक महामारी बनती किडनी की बीमारियां?, दुनिया में 85 करोड़ से अधिक लोग प्रभावित?

कारोबारLPG Crisis Impact In India: बेंगलुरु, मुंबई, पुणे और अन्य शहरों में एलपीजी की भारी कमी, 1000 होटल प्रभावित?, एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति में कमी से रेस्तरां?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!