लाइव न्यूज़ :

अंपायर का पंत को ‘स्टांस’ बदलने के लिए कहना आश्चर्यजनक : गावस्कर

By भाषा | Updated: August 27, 2021 20:23 IST

Open in App

पूर्व दिग्गज सुनील गावस्कर इस बात से हैरान हैं कि इंग्लैंड के खिलाफ चल रहे तीसरे टेस्ट के दौरान ऋषभ पंत के क्रीज से बाहर खड़े होने के ‘स्टांस’ पर इंग्लैंड के अंपायरों ने आपत्ति क्यों जताई क्योंकि उनका मानना है कि नियम बल्लेबाजों को ऐसा करने से नहीं रोकते हैं।पंत ने खुलासा किया कि उन्हें अंपायर के कहने पर अपना ‘स्टांस’ बदलना पड़ा क्योंकि स्विंग से निपटने के लिये क्रीज के बाहर खड़े होने से पिच के ‘डेंजर एरिया’ (स्टंप के सीध में पिच का क्षेत्र) में पांवों के निशान बन रहे थे। गावस्कर ने हालांकि कहा कि पिच पर जूते से बनने वाले निशान किसी बल्लेबाज के ‘स्टांस’ का निर्धारण नहीं करते।इस पूर्व महान बल्लेबाज ने मैच के तीसरे दिन शुक्रवार को कमेंट्री के दौरान कहा, ‘‘ अगर यह सच है तो मैं सोच रहा था कि उसे अपना ‘स्टांस’ बदलने के लिए क्यों कहा गया। मैंने इस बारे में केवल पढ़ा है। बल्लेबाज पिच पर कहीं भी खड़ा हो सकता है, यहां तक कि पिच के बीच में भी । बल्लेबाज कई बार स्पिनरों के खिलाफ आगे निकल कर खेलते है (पैरों के निशान तब भी बन सकते हैं)।’’उनके साथी कमेंटेटर और भारत के पूर्व खिलाड़ी संजय मांजरेकर ने इसे ‘बेतुका’ करार दिया। मैच के पहले दिन भारतीय पारी 78 रन पर सिमट गयी थी। पंत ने दिन के खेल के बाद इस वाकये का जिक्र किया था। उन्होंने कहा, ‘‘ मैं क्रीज के बाहर खड़ा था और मेरा अगला पांव ‘डेंजर एरिया’ में आ रहा था इसलिए उन्होंने (अंपायर) मुझसे कहा कि मैं यहां पर खड़ा नहीं हो सकता हूं। ’’बायें हाथ के इस बल्लेबाज ने कहा, ‘‘इसलिए मुझे अपना स्टांस बदलना पड़ा लेकिन एक क्रिकेटर होने के नाते मैं इस बारे में अधिक नहीं सोचता क्योंकि जो भी ऐसा करता, अंपायर उससे भी वही बात करते। मैंने अगली गेंद पर वैसा नहीं किया।’’अंपायरों के इस फैसले के बाद एक बार फिर यह चर्चा हो रही कि क्या अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद को फिर से तटस्थ अंपायरों का इस्तेमाल करना चाहिये। कोविड-19 के दौरान यात्रा प्रतिबंधों के कारण आईसीसी ने घरेलू अंपायरों के इस्तेमाल की मंजूरी दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट18 टेस्ट, 71 वनडे और 57 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच और 4968 रन, 6 शतक, 33 फिफ्टी, केंद्रीय अनुबंध में जगह नहीं, क्रिकेट से संन्यास

क्रिकेट2022, 2023, 2024 और 2025 में सबसे अधिक रन मेरे, फिर भी मुझे टी20 टीम से बाहर कर दिया?, शुभमन गिल ने कहा- संजू सैमसन को मौका, कुछ भी साबित करने की जरूरत नहीं

क्रिकेटIndian cricket schedule: 17 स्थान पर 22 मैच खेलेगी टीम इंडिया, 5 टेस्ट, 9 वनडे और 8 टी20, देखिए पूरी सूची

क्रिकेटNew Zealand vs South Africa: सीरीज पर 4-1 से कब्जा, 5वें मैच में न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को 92 रनों से करारी शिकस्त दी, जानिए प्लेयर ऑफ द मैच और सीरीज कौन?

क्रिकेटNew Zealand Women vs South Africa Women T20I 2026: 5 मैचों की सीरीज पर 3-1 से कब्जा, 159 रन कम, 9 गेंद पहले 160 रन बनाकर जीत

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!