लाइव न्यूज़ :

अमरिंदर सिंह ने पांच सत्र के बाद मुंबई सिटी का साथ छोड़ा, एटीकेएमबी से जुड़े

By भाषा | Updated: May 31, 2021 18:57 IST

Open in App

मुंबई, 31 मई भारतीय गोलकीपर अमरिंदर सिंह ने इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के मौजूदा चैंपियन मुंबई सिटी एफसी से अनुबंध समाप्त कर एटीके मोहन से पांच साल का लंबा करार किया।

भारतीय टीम के साथ आगामी विश्व कप क्वालीफाइंग मुकाबले के लिए दोहा गये 27 साल के अमरिंदर इससे पहले भी 2015-16 सत्र में एटीके का प्रतिनिधित्व कर चुके है। वह तब ऋण पर टीम के साथ जुड़े थे और 13 मैच खेले थे।

भारत के लिए छह मैच खेलने वाले अमरिंदर ने कहा, ‘‘ मैंने पहले भी कोलकाता की टीम के लिए खेला है लेकिन तब बहुत कम समय के लिए उनसे जुड़ा था। यह करार मेरे फुटबॉल करियर में नये अध्याय की शुरुआत है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ पिछले साल मुंबई के लिए सभी खिताब जीतना मेरी जिंदगी का यादगार क्षण था। मैं हरे-लाल रंग की जर्सी में उस सफलता की अगले सत्र में दोहराना चाहता हूं।’’

इससे पहले मुंबई की टीम सोमवार को टीम के साथ उनके अनुबंध को समाप्त होने की पुष्टि की थी।

यहां जारी मीडिया विज्ञप्ति के अनुसार यह 27 वर्षीय गोलकीपर पांच सत्र तक क्लब के साथ जुड़ा रहा।

माहिलपुर में जन्में अमरिंदर ने मार्च 2018 में क्लब के साथ तीन साल का अनुबंध किया था। वह टीम के कप्तान भी रहे। उन्होंने मुंबई सिटी की तरफ से 84 मैच खेले जो कि इस क्लब के लिये रिकार्ड है।

वह सात सितंबर 2016 को बेंगलुरू एफसी से ऋण पर मुंबई सिटी से जुड़े थे। उन्होंने उसी वर्ष नवंबर में एफसी गोवा के खिलाफ क्लब की तरफ से अपना पहला मैच खेला था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!